PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में दो अहम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) शामिल है. साथ ही पीएम मोदी ने दिल्ली के रोहिणी में रोड शो भी किया. इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे.
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बक्करवाला गांव टोल प्लाजा इलाके में रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. इसके बाद, पीएम नरेंद्र मोदी ने राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया.
करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ये प्रोजेक्ट्स दिल्लीवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत देंगे. इससे न सिर्फ सफर का समय कम होगा, बल्कि कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी.
UER-II के शुरू होने से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी. अभी सिंघु बॉर्डर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में लगभग ढाई घंटे लगते हैं. अब यह दूरी केवल 40 मिनट में तय की जा सकेगी. साथ ही रोजाना दिल्ली में प्रवेश करने वाले करीब 3 लाख वाहनों को शहर के अंदर घुसने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.
शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) की खासियत के बारे में बात करें तो इसकी लंबाई: 76 किमी (दिल्ली में 54.21 किमी, हरियाणा में 21.50 किमी) होगी और लागत 6,445 करोड़ रुपये होगा. इसका पैकेज कुल 5, जिनमें से 4 का उद्घाटन आज होगा. वहीं इसके डिज़ाइन के बारे में बात करें तो दिल्ली का तीसरा रिंग रोड बनेगा.
द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली हिस्सा भी बेहद खास है. इसकी लंबाई 10.1 किलोमीटर है और इसे 5,360 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. यह सेक्शन शिव मूर्ति चौक से द्वारका सेक्टर-21 तक 5.9 किलोमीटर और द्वारका सेक्टर-21 से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक 4.2 किलोमीटर तक फैला है. यह हिस्सा यशोभूमि, डीएमआरसी की ब्लू और ऑरेंज लाइन, आने वाले बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को जोड़ते हुए मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी देगा.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…