Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM मोदी ने दिल्ली-NCR को दी 2 नई सौगात, द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का किया उद्घाटन, जानें क्या होगा फायदा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) का उद्घाटन किया.11 हजार करोड़ की लागत से बने ये प्रोजेक्ट दिल्ली-एनसीआर को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देंगे और सफर को आसान बनाएंगे.

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में दो अहम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) शामिल है. साथ ही पीएम मोदी ने दिल्ली के रोहिणी में रोड शो भी किया. इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे.

रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे PM मोदी

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बक्करवाला गांव टोल प्लाजा इलाके में रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. इसके बाद, पीएम नरेंद्र मोदी ने राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

11 हजार करोड़ से बनीं परियोजनाएं

करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ये प्रोजेक्ट्स दिल्लीवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत देंगे. इससे न सिर्फ सफर का समय कम होगा, बल्कि कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी.

सफर होगा तेज और आसान

UER-II के शुरू होने से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी. अभी सिंघु बॉर्डर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में लगभग ढाई घंटे लगते हैं. अब यह दूरी केवल 40 मिनट में तय की जा सकेगी. साथ ही रोजाना दिल्ली में प्रवेश करने वाले करीब 3 लाख वाहनों को शहर के अंदर घुसने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) की खासियत

शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) की खासियत के बारे में बात करें तो इसकी लंबाई: 76 किमी (दिल्ली में 54.21 किमी, हरियाणा में 21.50 किमी) होगी और लागत 6,445 करोड़ रुपये होगा. इसका पैकेज कुल 5, जिनमें से 4 का उद्घाटन आज होगा. वहीं इसके डिज़ाइन के बारे में बात करें तो दिल्ली का तीसरा रिंग रोड बनेगा.

खास है द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन

द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली हिस्सा भी बेहद खास है. इसकी लंबाई 10.1 किलोमीटर है और इसे 5,360 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. यह सेक्शन शिव मूर्ति चौक से द्वारका सेक्टर-21 तक 5.9 किलोमीटर और द्वारका सेक्टर-21 से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक 4.2 किलोमीटर तक फैला है. यह हिस्सा यशोभूमि, डीएमआरसी की ब्लू और ऑरेंज लाइन, आने वाले बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को जोड़ते हुए मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी देगा.

शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) के फायदे

  • इससे गुरुग्राम, पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली से आने-जाने वालों को राहत मिलेगी.
  • इसके अलावा एनएच-44, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और धौला कुआं से बेहतर कनेक्टिविटी
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ाव होगा.

द्वारका एक्सप्रेसवे के फायदे

  • दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर जाम से राहत मिलेगी
  • आईजीआई एयरपोर्ट तक तेज और सीधी पहुंच पाएंगे.
  • वहीं पश्चिमी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी होगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital