पीएम मोदी
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद आज मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे. जहां दिन भर के अपने व्यस्त कार्यक्रमों के दौरान, जिसमें किसान सम्मान निधि की धनराशि किसानों के खाते में भेजने, गंगा आरती और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वे वाराणसी में स्टेडियम और खेल परिसर के निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा करने जा पहुंचे.
बता दें कि एक बार तैयार होने के बाद वाराणसी का यह स्टेडियम और खेल परिसर युवाओं की खेल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करेगा और वाराणसी में खेल संस्कृति को और आगे बढ़ाएगा.
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद रात्रि प्रवास हेतु रवाना होने के दौरान अचानक ही पीएम मोदी यहां के सिगरा स्टेडियम जा पहुंचे, जहां उन्होंने वहां इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.
आज वाराणसी में पीएम मोदी ने लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी किया. बता दें कि अब तक 11 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को पीएम-किसान के तहत 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी के रूप में प्रमाण पत्र भी प्रदान किए.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…