देश

“यूपी में बोली लगाकर हो रही दलितों की हत्या”, सांसद चंद्रशेखर बोले- मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बहादुरगढ़ी गांव में हुई दलित युवक की हत्या को लेकर सियासत शुरू हो गई है. आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया. इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर हमला बोला.

“बोली लगाकर दलितों की हत्या की जा रही”

उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बोली लगाकर दलितों की हत्या की जा रही है. अलीगढ़ की जो घटना है, वह बहुत डरावनी है, जहां एक 22 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है, उसके मां-बाप ढूंढते फिरते रहे. थाने के संबंधित अधिकारियों ने लापरवाही बरती. जिसके कारण वह बेटा हमारे बीच में नहीं है.

किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे- चंद्रशेखर

चंद्रशेखर ने कहा कि आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई, यह पुलिस की असफलता है. आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चले, प्रशासन के जितने भी अधिकारियों ने कर्तव्य में लापरवाही बरती, उनके खिलाफ कार्रवाई हो. परिवार की हालत कमजोर है, उसको देखते हुए हमने 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद की मांग की है, क्योंकि इनके परिवार में यही कमाने वाला बच्चा था. इसके साथ हमने एक सरकारी नौकरी की भी मांग की है. परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है. हमारी इन मांगों को नहीं माना गया तो हम किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने किया वाराणसी में स्टेडियम और खेल परिसर का निरीक्षण, बाबा विश्वनाथ की नगरी में खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी करने वालों को सही जगह भेजने के लिए आंदोलन करेंगे. जब सत्ता तानाशाह हो जाती है, तो सड़क का संघर्ष ही गरीबों के लिए न्याय का दरवाजा खोलता है. हमने प्रशासन को पर्याप्त समय दिया है. इसके बावजूद हमारी बात को नहीं माना गया तो हम लोग आंदोलन करेंगे, जो अनिश्चितकालीन होगा. अगला आंदोलन पार्क में नहीं, जिला मुख्यालय पर होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago