देश

पीएम मोदी को पता था ईरान पर कब होगा हमला..? इजरायली राजदूत बोले- PM रवाना हो गए थे, उसके बाद ऑर्डर दिए

 Iran-Israel US Tensions: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे है जंग में अब भारत की भी एंट्री होती हुई दिख रही है. बात दें कि शनिवार (28 फरवरी) को इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमाल किया. हमले से दो दिन पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का इजरायली दौरा खत्म हुआ था. पीएम मोदी 25 और 26 फरवरी को इजरायली दौरे पर थे.

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे और इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले को एक साथ जोड़कर देखा जा रहा है. मीडिया से बातचीत करते हुए भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

क्या पीएम मोदी को हमले की जानकारी थी?

भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार से पत्रकारों ने ईरान पर हालिया हमलों को लेकर कई अहम सवाल किए. पत्रकारों ने सवाल किया कि, ‘ईरान पर हमले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे के तुरंत बाद हुए. क्या पीएम मोदी को इन हमलों की पहले से जानकारी दी गई थी?’

राजदूत ने स्पष्ट किया कि भारत हमारी स्थिति से भली-भांति अवगत है. हालांकि, जब प्रधानमंत्री मोदी इजरायल में थे, उस समय हमें भी यह नहीं पता था कि ऑपरेशन को मंजूरी मिलेगी. इस सैन्य कार्रवाई की स्वीकृति 28 फरवरी की सुबह दी गई, तब तक पीएम मोदी अपना दौरा पूरा कर भारत लौट चुके थे. बाद में इजरायल के विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी दी.

विदेश मंत्री जयशंकर को लेकर सवाल

पत्रकारों ने इस बार विदेश मंत्री जयशंकर को लेकर सवला पूछा. उन्होंने कहा, ‘इस मुद्दे पर विदेश मंत्री जयशंकर की क्या प्रतिक्रिया थी?’ राजदूत के अनुसार, भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से रखी. भारत का रुख है कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहनी चाहिए और बातचीत के जरिए समाधान निकले. उन्होंने कहा कि कई वर्षों से ईरान के साथ कूटनीतिक प्रयास किए गए, लेकिन अमेरिका को लगा कि ईरान बातचीत के नाम पर समय निकाल रहा है और शर्तों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है.


ये भी पढ़ें: US Israel Iran Conflict: ईरान ने UAE पर दागे ड्रोन-बम, सुरक्षा के लिए खाड़ी क्षेत्र का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर बंद किया गया


राजदूत ने आगे कहा कि ईरान पूरे क्षेत्र में अपने सहयोगी समूहों को धन, हथियार और तकनीकी सहायता दे रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने 2027 तक इजरायल को खत्म करने की बात कही थी. जून में इजरायल ने इसी संदर्भ में कार्रवाई की थी. अब, जब ईरान ने सहयोग से इनकार कर दिया है, तो इजराइल ने दोबारा सैन्य अभियान शुरू किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

17 minutes ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

45 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

49 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

51 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

1 hour ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

1 hour ago