अबू धाबी का BAPS हिंदू मंदिर
Abu Dhabi Temple Closed: ईरान-इजरायल की जंग के चलते खाड़ी क्षेत्रों में खतरा पैदा हो गया है. ईरान खिसियाहट में पड़ोसी मुस्लिम देशों पर भी मिसाइलें और ड्रोन दाग रहा है. UAE की फेमस सिटी दुबई और राजधानी आबूधाबी में अब तक कई हमले हो चुके हैं.
बढ़ते तनाव के बीच अबू धाबी (Abu dhabi) के BAPS हिंदू मंदिर को 9 मार्च 2026 तक विजिटर्स के लिए बंद कर दिया गया है. मंदिर प्रशासन ने नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी के मुताबिक यह फैसला लिया है. सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए यह कदम उठाया गया है. इस दौरान मंदिर के स्वामी शांति, सुरक्षा और सबकी भलाई के लिए विशेष प्रार्थनाएं जारी रखेंगे. प्रशासन ने लोगों से शांत रहने, अफवाहों से बचने और सरकारी एडवाइजरी मानने की अपील की है.
अबू धाबी का BAPS हिंदू मंदिर यूएई में पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है और पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर माना जाता है. यह राजस्थानी गुलाबी बलुआ पत्थर और इतालवी संगमरमर से बना है. मंदिर 108 फीट ऊंचा, 262 फीट लंबा और 180 फीट चौड़ा है. इसमें सात शिखर हैं जो यूएई के सात एमिरेट्स का प्रतीक हैं.
इस मंदिर में 7 गर्भगृह हैं, जिनमें स्वामिनारायण, राधा-कृष्ण, सीता-राम, शिव-पार्वती, वेंकटेश्वर, जगन्नाथ और अय्यप्पन की मूर्तियां हैं. मंदिर में विजिटर सेंटर, प्रार्थना हॉल, प्रदर्शनी, बच्चों के खेल क्षेत्र, थीम गार्डन, वाटर फीचर्स, फूड कोर्ट और गिफ्ट शॉप भी हैं. यह भारत और यूएई के बीच दोस्ती का प्रतीक है.
यह भी पढ़िए: क्या अब ‘न्यूक्लियर’ होगा महायुद्ध? ईरान के सबसे बड़े परमाणु केंद्र पर हमला, तेहरान का दावा- खतरे में है पूरी दुनिया
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…