देश

रोम में दिखा ‘काशी’ का रंग: इतालवी चित्रकार ने पीएम मोदी को भेंट की वाराणसी के घाटों की अद्भुत पेंटिंग

पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव के तहत इटली में हैं. इटली यात्रा के दौरान इतालवी चित्रकार जियामपाओलो टोमासेटी (Giampaolo Tomassetti) ने प्रधानमंत्री मोदी को वाराणसी के घाटों की एक खूबसूरत पेंटिंग भेंट की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए कहा-

“रोम में काशी की एक झलक!” जियामपाओलो का भारतीय संस्कृति से 40 साल से भी अधिक पुराना नाता है. उन्होंने 1980 के दशक में वैदिक साहित्य के चित्रकार के रूप में शुरुआत की थी और 2008 से 2013 के बीच महाभारत पर आधारित 23 विशाल पेंटिंग्स भी बनाई हैं.

मेलोनी के साथ डिनर और ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा

रोम पहुंचने पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और ‘एक्स’ पर लिखा- “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!” इसके बाद दोनों नेताओं ने डिनर पर मुलाकात की और रोम के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक ‘कोलोसियम’ का भी दौरा किया. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने मेलोनी के साथ कई विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं और आज होने वाली द्विपक्षीय वार्ता का उन्हें बेसब्री से इंतजार है.

रणनीतिक साझेदारी और व्यापार पर अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक ‘विला डोरिया पैम्फिली’ में जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जहां दोनों नेताओं के बीच भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए एक संयुक्त घोषणा पत्र जारी होने की उम्मीद है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देश ‘संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029’ को लागू कर रहे हैं. इस साझेदारी के तहत 2025 में द्विपक्षीय व्यापार 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. इसके अलावा, पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से भी मुलाकात करेंगे.

ये भी पढ़ें: भावुक हुए विदेशी कलाकार: बोले- भारत के प्रधानमंत्री को सामने देखना शानदार अनुभव’, पीएम मोदी की तारीफ

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

क्या एअर इंडिया की फ्लाइट होने वाली थी हाईजैक? यूरोप से भारत तक कोहराम; जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight Emergency Landing: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030)…

9 minutes ago

भारत से लेकर इमरान खान तक, असीम मुनीर ने पाकिस्तान की कब्र पर खुद रख दिया पैर… अब मचेगा तांडव

Pakistan News: खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई सरकार की बर्खास्तगी और इमरान खान के अडिग रुख…

20 minutes ago

US नेवी को बधाई के चक्कर में बड़ी फजीहत, अमेरिकी नेताओं ने भारतीय युद्धपोतों की फोटो डालकर खुद उड़वाया मजाक

US Navy Birthday: पने सोशल मीडिया पोस्ट में जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन पी. केम्प ने…

21 minutes ago

यासीन के चक्कर में जेल सुपरिटेंडेंट तलब, दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन से मांगा जवाब

NIA Plea On Yasin Malik Case: टेरर फंडिंग के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट अलगाववादी नेता…

24 minutes ago

सारा अली खान के साड़ी-गाउन लुक से लें फेस्टिव फैशन इंस्पिरेशन, ट्रेडिशनल अंदाज में दिखें स्टाइलिश

 Sara Ali Khan Fashion: फेस्टिव सीजन में साड़ी-गाउन आउटफिट ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का शानदार…

31 minutes ago

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! उम्रकैद की सजा में नहीं मिली राहत; नवंबर में होगी अगली सुनवाई

Asaram Bapu News: आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में नवंबर में सुनवाई होगी.…

47 minutes ago