खेल

आखिर वैभव सूर्यवंशी ने फिफ्टी के बाद क्यों बनाया ‘A’ का साइन? खुद खोला ये बेहद भावुक राज

Vaibhav Sooryavanshi ‘A’ Sign: 19 मई की शाम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महज 23 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोककर वैभव सूर्यवंशी ने हर तरफ सनसनी मचा दी. लेकिन इस मुकाबले में सिर्फ उनकी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि फिफ्टी पूरा करने के बाद उनका जश्न मनाने का अंदाज भी टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. अर्धशतक लगाने के बाद वैभव ने अपनी उंगलियों से हवा में ‘A’ का साइन बनाया. इसके बाद से ही क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया पर लोग इस ‘A’ का मतलब डिकोड करने में जुट गए. कुछ लोगों का अंदाजा था कि ‘इंडिया ए’ टीम में सिलेक्शन की खुशी में उन्होंने ऐसा किया.

मैच के तुरंत बाद जब प्रजेंटेशन के दौरान पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने वैभव से इस अनोखे सेलिब्रेशन का मतलब पूछा, तो इस युवा खिलाड़ी ने मुस्कुराते हुए बात को टाल दिया. वैभव ने कहा, “इसका कोई खास मतलब नहीं था, बस ऐसे ही कर दिया. पिछली बार भी जो सेलिब्रेशन किया था, उसका भी कोई मतलब नहीं था.”

रोमी भिंडर के सामने खुला दिल का राज

मुरली कार्तिक के सामने भले ही वैभव ने टालमटोल कर दिया हो, लेकिन मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर के साथ बातचीत में उन्होंने इस राज पर से पर्दा उठा ही दिया. वैभव ने बेहद भावुक होते हुए बताया कि यह सेलिब्रेशन किसी और के लिए नहीं, बल्कि उनकी मां के लिए था.

वैभव ने कहा कि उनकी मां का नाम ‘A’ अक्षर से शुरू होता है, इसलिए उन्होंने मैदान पर ‘A’ का साइन बनाया था. उन्होंने यह भी माना कि वह इस बात को बहुत ज्यादा हवा नहीं देना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में इस पर कुछ नहीं कहा. आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी की मां का नाम आरती सूर्यवंशी है.

ये भी पढ़ें- 10 छक्के, 93 रन! 15 साल के सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी लखनऊ, RR की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा

भाई के पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

वैभव की इस शानदार पारी को देखकर न सिर्फ उनकी मां बल्कि उनके पिता का सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया. इस बात का खुलासा वैभव के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ. उज्जवल ने इंस्टाग्राम पर लिखा- “एक पिता की कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, जो आज वैभव के रूप में पूरी दुनिया के सामने चमक रही है. पापा को वैभव का यह प्रदर्शन देखकर हमेशा की तरह बहुत गर्व महसूस हो रहा है.”

राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें बरकरार

वैभव सूर्यवंशी की इस आतिशी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी पूरी तरह जिंदा हैं. हालांकि वैभव और उनकी टीम अच्छी तरह जानती है कि मंजिल अभी दूर है और काम अभी अधूरा है. लखनऊ के खिलाफ धमाल मचाने के बाद अब राजस्थान के सामने अगली बड़ी चुनौती मुंबई इंडियंस की होने वाली है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! महाराष्ट्र सरकार खाते में भेजेगी 5,000 रुपये, 305 तहसीलों को बड़ा तोहफा

Maharashtra News: महाराष्ट्र कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर अभिनंदन प्रस्ताव…

6 minutes ago

छी..छी..छी..रोबोट की गंदी हरकत: लड़की के पीछे से आया और..; यही देखना रह गया था

Robot Molests Girl Germany: क्या रोबोट भी छेड़खानी कर सकते हैं? जर्मनी की सड़क पर…

9 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर एकजुट दिखा एनडीए, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- बैलेट हो या ईवीएम, कांग्रेस हारेगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान "गुजरात में बैलेट पेपर से वोटिंग हुई, कांग्रेस…

9 minutes ago

‘हरित परिवहन की ओर बड़ा कदम’ अदानी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की पार्टनरशिप, गुजरात में दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक

Adani Logistics: सड़क मार्ग से कंटेनरों की डिलीवरी को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा…

16 minutes ago

अमेरिका के स्कूलों में 11,982 बार बैन हुईं किताबें, Stephen King से Jane Eyre तक लिस्ट में शामिल

US Book Ban: PEN America की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में अमेरिकी…

22 minutes ago

‘ये बेशर्म इस्लामिक पाकिस्तान…’ मर्लिन मुनरो की तस्वीर पर ख्वाजा आसिफ ने किया गंदा कमेंट, होने लगी थू-थू

Pakistan News: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मर्लिन मुनरो की तस्वीर पर कमेंट कर…

27 minutes ago