Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भावुक हुए विदेशी कलाकार: बोले- भारत के प्रधानमंत्री को सामने देखना शानदार अनुभव’, पीएम मोदी की तारीफ

पीएम मोदी के इटली पहुंचने पर इतालवी कलाकारों ने संगीत और कथक से उनका भव्य स्वागत किया. कलाकारों ने पीएम मोदी से मुलाकात को एक यादगार, भावुक और सकारात्मक अनुभव बताया है.

pm-modi-italy-visit-italian-artists-cultural-performance-praise-rome

पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंचे हैं. यहां भारतीय नागरिकों के साथ-साथ इटली के लोगों ने भी उनका शानदार स्वागत किया. इस अवसर पर इटालियन कलाकारों ने संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया और अपनी खुशी जाहिर की.

‘पीएम मोदी ने तालियां बजाकर बढ़ाया उत्साह’

इटालियन कलाकार फ्रांसेस्को घेरार्दी और वैलेरियो ब्रूनी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारतीय पीएम की मौजूदगी बेहद सकारात्मक थी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पूरी प्रस्तुति के दौरान ध्यान से देखते रहे, तालियां बजाईं और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया. निकोलो मेलोची और सिमोन मैटिएलो ने भी इसे अपने लिए एक यादगार और आनंदमय अवसर बताते हुए कहा कि पीएम मोदी कलाकारों की प्रस्तुति से जुड़ाव महसूस कर रहे थे.

भारतीय समुदाय के प्रेम और ऊर्जा की सराहना

कलाकार लियो वर्तुन्नी ने कार्यक्रम के माहौल को ऊर्जा से भरपूर बताते हुए कहा कि वहां मौजूद भारतीय समुदाय का अपने प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम साफ दिखाई दे रहा था. मार्टिना अर्गाडा ने बताया कि पीएम मोदी ने उनकी प्रस्तुति को बेहतरीन बताया. उन्होंने इस शानदार अवसर के लिए रोम स्थित भारतीय दूतावास का आभार भी व्यक्त किया.

भावुक हुईं कथक कलाकार रोसेला फेनेली

कथक कलाकार रोसेला फेनेली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में कथक प्रस्तुति देना उनके लिए बेहद भावुक और खास अनुभव रहा. वे इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं. उन्होंने इसे एक बेहतरीन अनुभव बताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में उन्हें भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 7 साल बाद जिनपिंग भारत आएंगे? BRICS में मोदी-पुतिन से मुलाकात, ट्रंप टैरिफ पर बनेगा प्लान?

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital