देश

जनधन खाते ने खत्म की किसान की टेंशन, बैंक के जरिए मिल रहा योजनाओं का लाभ

देश में गरीबों के लिए कभी बैंक खाता खुलवाना एक सपना जैसा था, जिसे न्यूनतम जमा राशि की शर्तें पूरा नहीं होने देती थीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल ‘जन धन योजना’ के शुभारंभ के साथ यह सपना हकीकत में बदल गया. रोहतक के संदीप कुमार जैसे अनगिनत लोगों के लिए यह सिर्फ बैंक खाता खुलवाना नहीं था, बल्कि यह गरिमा, सशक्तीकरण और सरकारी सहायता तक सीधे पहुंचने का रास्ता था, जहां लाभ सीधे उनके खाते में पहुंचने लगे. जन धन योजना के 11 साल इस बात की गवाही हैं कि कैसे करोड़ों जीवन बदले और वित्तीय समावेशन के जरिए राष्ट्र को नई ताकत मिली.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘मोदी स्टोरी’ अकाउंट से एक पोस्ट किया गया. इस पोस्ट में किसान संदीप कुमार ने बताया कि पहले सिर्फ अमीरों के बैंक खाते खुलते थे. उन्होंने कहा कि जब वह एक बार बैंक में खाता खुलवाने गए थे, तो उनसे कई सारे कागजात मांगे गए और पांच हजार रुपए के लिए कहा गया.

PM मोदी की पहल ने करोड़ों लोगों को सशक्त बनाया

संदीप कुमार ने बताया कि गरीब होने की वजह से उनके पास उतने पैसे नहीं थे, जिस वजह से उनका बैंक खाता नहीं खुल सका था. करीब दो-तीन साल बाद उन्हें एक दोस्त ने जनधन योजना के बारे में बताया. इसके बाद किसान संदीप कुमार ने जनधन बैंक खाता खुलवाया, जो आधार और पैन कार्ड के जरिए बिल्कुल आसानी से फ्री में खुल गया. उन्होंने बताया कि अब सभी सरकारी राशि उनके जनधन बैंक खाते में आती हैं.

उन्होंने बताया कि पहले जब सरकार 100 रुपए भेजती थी, तो हमारे पास एक रुपया पहुंचता था, लेकिन अब जनधन खाते की वजह से 100 में से 100 रुपए मिल जाते हैं. सीधे बैंक खाते में पैसे आ जाते हैं. संदीप कुमार ने बताया कि उनसे पीएम मोदी ने भी बात की और उनसे सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में पूछा. उन्होंने कहा कि अब वह नई तकनीक से खेती करना चाहते हैं.

ये भी पढ़े: जन धन योजना के 11 साल पूरे: पीएम मोदी बोले- लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति मिली

Also Follow Bharat Express on X

Shreyansh Choubey

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago