देश

3 दिन के जोहान्सबर्ग दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान PM Modi जोहान्सबर्ग में 21-23 नवंबर को 20वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि यह वैश्विक दक्षिण में आयोजित होने वाला लगातार चौथा जी-20 शिखर सम्मेलन होगा. इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री जी-20 एजेंडे पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे.

भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका नेताओं की बैठक

जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जोहान्सबर्ग में उपस्थित कुछ नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका की तरफ से आयोजित भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) नेताओं की बैठक में भी भाग लेंगे.

जोहान्सबर्ग में ग्रुप ऑफ 20 (जी20) नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल ने वैश्विक दक्षिण की सामूहिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री और उनकी तरफ से किए गए निरंतर प्रयासों और योगदान की सराहना की थी.

पीएम मोदी का वैश्विक स्तर पर सम्मान

उन्होंने आईएएनएस को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि यह सर्वविदित है कि प्रधानमंत्री मोदी का अफ्रीकी महाद्वीप में वैश्विक स्तर पर बहुत सम्मान है. दक्षिण अफ्रीका में उनका बहुत सम्मान किया जाता है और हम उन्हें एक महत्वपूर्ण वैश्विक नेता के रूप में देखते हैं, जो अफ्रीका सहित वैश्विक दक्षिण के मुद्दों को आगे बढ़ा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एक दशक से भी कम समय में प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी दक्षिण अफ्रीका यात्रा होगी. मुझे लगता है कि वह दक्षिण अफ्रीका की सबसे अधिक बार यात्रा करने वाले भारतीय प्रधानमंत्रियों में से एक हैं. यह इस बात का प्रतीक है कि भारत दक्षिण अफ्रीका सहित अफ्रीकी महाद्वीप के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है.

2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता: एक मील का पत्थर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अफ्रीकी संघ को जी20 में शामिल करने के प्रयासों का नेतृत्व किया था. यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान एक मील का पत्थर कहा जाएगा.

बता दें कि जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 22 और 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर और आर्थिक केंद्र जोहान्सबर्ग में होने वाला है.

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, शाह, नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पहुंचे पटना

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago