देश

आज से 3 देशों के दौरे पर पीएम मोदी, जाएंगे जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान

पीएम मोदी सोमवार से तीन देशों के दौरे पर जाएंगे, जिसमें जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान शामिल हैं. पीएम मोदी सोमवार को किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर जॉर्डन पहुंचेंगे. हाशमाइट किंगडम की दो दिन की यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन से मिलेंगे और भारत-जॉर्डन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे, साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है, यह भारत-जॉर्डन द्विपक्षीय जुड़ाव को और मजबूत करने, आपसी विकास और समृद्धि के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशने और क्षेत्रीय शांति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर प्रदान करती है.

पीएम मोदी का इथियोपिया दोरा

यात्रा के दूसरे चरण में, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी 16 दिसंबर से इथियोपिया की राजकीय यात्रा करेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की अफ्रीकी देश की पहली यात्रा होगी.

ये भी पढ़ें: बिहार तो हाथ में फिर.. नितिन नबीन के पीछे क्या है BJP की अंकगणित? समझें नियुक्ति के 5 कारण

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “वह प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे. ग्लोबल साउथ में साझेदार के रूप में, यह यात्रा दोस्ती और द्विपक्षीय सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी.”

यात्रा का अंतिम चरण ओमान रहेगा

अपनी यात्रा के अंतिम चरण में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 17 और 18 दिसंबर को ओमान का दौरा करेंगे. यह पीएम मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा होगी.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत और ओमान सदियों पुराने दोस्ती के बंधन, व्यापार संबंधों और मजबूत लोगों से लोगों के संबंधों पर आधारित एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं. यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 साल पूरे होने का प्रतीक होगी और दिसंबर 2023 में ओमान के महामहिम सुल्तान की भारत की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है.

ये भी पढ़ें: नितिन नबीन बने अध्यक्ष तो टूटेगा BJP के 45 साल का रिकॉर्ड, 14 अध्यक्षों में क्यों होंगे सबसे खास?

उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि और संस्कृति सहित द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा करने के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर होगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

6 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

7 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

7 hours ago