पीएम मोदी ने श्लोक साझा किया
PM Modi Kalidasa Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महाकवि कालिदास के प्रसिद्ध संस्कृत नाटक ‘मालविकाग्निमित्रम्’ का एक श्लोक साझा किया. इस श्लोक के जरिए उन्होंने प्रतिभा को सही माहौल और अवसर मिलने की अहमियत बताई. पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि जब किसी व्यक्ति की क्षमता को सकारात्मक और अनुकूल वातावरण मिलता है, तो उसकी प्रतिभा और मेहनत दोनों बेहतर परिणाम देती हैं.
प्रधानमंत्री ने लिखा कि सच्ची प्रतिभा को जब सकारात्मक परिवेश मिलता है, तो उससे अद्भुत ऊर्जा पैदा होती है. ऐसे माहौल में किए गए प्रयासों को सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है और व्यक्ति का जीवन भी अधिक सार्थक बनता है.
सच्ची प्रतिभा को जब सकारात्मक परिवेश मिलता है तो उससे अद्भुत ऊर्जा का संचार होता है। इससे जहां प्रयासों में सफलता मिलती है, वहीं जीवन भी सार्थक बनता है।
पात्रविशेषे न्यस्तं गुणान्तरं व्रजति शिल्पमाधातुः।
जलमिव समुद्रशुक्तौ मुक्ताफलतां पयोदयस्य॥ pic.twitter.com/2ha6KJaYke
— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2026
पीएम मोदी ने जो श्लोक साझा किया, वह कालिदास के नाटक ‘मालविकाग्निमित्रम्’ के पहले अंक में आता है. श्लोक में प्रतिभा और उसके विकास को एक बेहद सहज उदाहरण से समझाया गया है. इसमें कहा गया है कि जिस तरह सामान्य पानी की बूंद जब समुद्र की सीप में पहुंचती है तो मोती का रूप ले लेती है, उसी तरह किसी व्यक्ति की प्रतिभा भी सही पात्र और उचित वातावरण मिलने पर असाधारण ऊंचाई हासिल कर सकती है.
इस संदेश का सीधा मतलब यह है कि केवल प्रतिभा होना ही काफी नहीं है. उसे पहचानने, निखारने और आगे बढ़ाने के लिए सही अवसर, मार्गदर्शन और माहौल भी जरूरी होता है.
नाटक के प्रसंग में दो नृत्य आचार्यों गणदास और हरदत्त के बीच अपनी कला को श्रेष्ठ साबित करने को लेकर विवाद होता है. इसी दौरान आचार्य गणदास अपनी शिष्या मालविका की योग्यता पर पूरा भरोसा जताते हैं और राजा अग्निमित्र के सामने यह श्लोक कहते हैं.
गणदास का तर्क था कि किसी गुरु की कला और शिक्षा जब योग्य शिष्य तक पहुंचती है, तो उसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है. जैसे बादल से गिरने वाली पानी की बूंद सीप में पहुंचकर मोती बन जाती है, वैसे ही योग्य प्रतिभा को सही मार्गदर्शन मिले तो वह अपनी असली चमक दिखा सकती है.
ये भी पढ़ें: रीवा बस हादसे में तीन की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; 3 साल की बच्ची लापता
‘मालविकाग्निमित्रम्’ कालिदास की महत्वपूर्ण संस्कृत कृतियों में शामिल है. इसमें शुंग वंश के शुरुआती दौर और पुष्यमित्र शुंग तथा उनके पुत्र अग्निमित्र से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख मिलता है.
सदियों पुराने इस श्लोक को साझा कर पीएम मोदी ने एक ऐसा संदेश सामने रखा, जो आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है. शिक्षा, कला, खेल या किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रतिभा के साथ सही अवसर और बेहतर वातावरण की जरूरत होती है. सही मंच मिलने पर साधारण दिखने वाली क्षमता भी बड़ी उपलब्धि में बदल सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…