खेल

एमएस धोनी और ऋषभ पंत की वीडियो हो गई लीक, एक साथ पार्टी करते नजर आए क्रिकेटर्स; देखें वायल VIDEO

MS Dhoni-Rishabh Pant Video: क्रिकेट के मैदान से दूर एमएस धोनी और ऋषभ पंत की यारी का एक नया और बेहद मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. इस वायरल क्लिप में दोनों दिग्गजों के बीच का अनोखा और दोस्ताना रिश्ता साफ झलक रहा है, जिसे देखकर फैंस एक बार फिर से उन पर प्यार लुटा रहे हैं. कुछ समय पहले श्रीलंका दौरे से ठीक पहले पंत अपनी खेल की कमियों को सुधारने और खास टिप्स लेने के लिए सीधे धोनी के शहर रांची पहुंच गए थे. वहां ‘कैप्टन कूल’ की निगरानी में उन्होंने नेट पर जमकर पसीना बहाया था और कड़ा अभ्यास किया था.

पार्टी का अनसीन और फनी मोमेंट

सामने आए इस नए वीडियो में धोनी और पंत अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ किसी पार्टी का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं. वीडियो में पंत सोफे पर बैठे एक बुजुर्ग शख्स के पास नजर आते हैं और दूर खड़े धोनी को प्यार से ‘माही भाई’ कहकर ग्रुप फोटो के लिए अपने पास बुलाते हैं. इस पर धोनी मुस्कुराते हुए उनके पास आते हैं और बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘जरा हुक्का पीके आता हूं.’

दोनों खिलाड़ियों की अनफिल्टर्ड मस्ती को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इससे पहले भी धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मसूरी में ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल हुए थे, जहां क्रिकेट जगत के कई बड़े चेहरे मौजूद थे.

श्रीलंका दौरे पर पंत का दमदार प्रदर्शन

अगर खेल की बात करें तो हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी. गॉल टेस्ट में भारत को जीत मिली थी, जबकि कोलंबो का दूसरा मुकाबला ड्रॉ पर छूटा था.

इस पूरी सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला जमकर बोला था. उन्होंने तीन पारियों में 56 की बेहतरीन औसत से कुल 168 रन ठोके थे, जिसमें दो शानदार अर्धशतक शामिल थे. भारत की इस खिताबी जीत में उनका योगदान बेहद अहम रहा था.

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, 8 नए खिलाड़ियों को मिला मौका; देखें पूरी लिस्ट

पंत की टीम से बाहर रहने की वजह

श्रीलंका से लौटने के बाद पंत ने बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर के साथ अपना अनिवार्य फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है. हालांकि, आगामी अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है, जहां विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और ईशान किशन को मौका मिला है.

वहीं साल 2027 के वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए वनडे फॉर्मेट में भी केएल राहुल और ईशान किशन को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में उनका खेलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

8 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

19 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

23 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

55 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago