देश

पीएम मोदी के दौरे को लेकर पलक्कड़ में उत्साह, त्रिकोणीय मुकाबले में NDA लगा रही जोर

PM Modi Kerala visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे को लेकर उनके समर्थकों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. वे रविवार शाम को केरल के पल्लकड़ और त्रिशूर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की पहली रैली पल्लकड़ में होगी. इस रैली को लेकर एक स्थानीय व्यक्ति ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हम सभी वर्ल्ड लीडर पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वे जल्द पलक्कड़ पहुंचने वाले हैं. हमें उनसे बहुत उम्मीदें हैं और वे केरल के लिए सब कुछ कर सकते हैं.”

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि हाल के चुनावों में भाजपा ने लगातार प्रगति की है और केरल में सबसे मजबूत पार्टी के तौर पर उभर रही है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरे राज्य में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं.

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल के लोगों के बीच रहने का बेसब्री से इंतजार है. उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज शाम केरल के लोगों के बीच रहने का बेसब्री से इंतजार है. मैं पलक्कड़ में एक रैली को संबोधित करूंगा और उसके बाद त्रिशूर में एक रोड शो में हिस्सा लूंगा. केरल में आम माहौल एनडीए के पक्ष में है. लोग एलडीएफ और यूडीएफ के कुशासन से नाखुश हैं.”

NDA में और कौन-कौन?

बता दें कि केरल में भारतीय जनता पार्टी स्थानीय पार्टी बीडीजेएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. एनडीए के अन्य घटक दलों में क्षेत्रीय पार्टी ट्वेंटी-20, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी), शिवसेना और कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) भी शामिल है.

राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए आमने-सामने हैं. माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सामने सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस नीत यूडीएफ वापसी की कोशिश में है और भाजपा नीत एनडीए को बड़ी सफलता की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: ‘असम से घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालेंगे’, सोनितपुर रैली में अमित शाह का बड़ा चुनावी शंखनाद

9 अप्रैल को होंगे मतदान

केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल को केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे. इस बार केरल विधानसभा चुनाव में कुल 890 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, केरल चुनाव में 2.71 करोड़ मतदाता अपना वोट डालने के पात्र हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

5 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

13 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

33 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

38 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

39 minutes ago