Jharkhand BJP New Team: झारखंड भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई टीम की घोषणा कर दी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति के बाद जारी इस सूची में कुल 24 पदाधिकारियों को जगह दी गई है. इस नई कार्यकारिणी में पार्टी ने जातीय समीकरणों और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का पूरा ख्याल रखा है. टीम में 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 प्रदेश मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिसमें महिलाओं और अनुभवी नेताओं को प्रमुखता दी गई है.
आदित्य साहू की नई टीम में उपाध्यक्ष पद पर अनुभवी चेहरों को तैनात किया गया है. इसमें पूर्व कांग्रेस नेता और अब भाजपा का प्रमुख चेहरा बनीं गीता कोड़ा और वरिष्ठ नेता नीलकंठ सिंह मुंडा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उपाध्यक्षों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:
पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए 3 महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें गणेश मिश्रा, मनोज सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी शामिल हैं. इसके अलावा, जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए 9 प्रदेश मंत्रियों की फौज तैयार की गई है.
बता दें कि आदित्य साहू को इसी वर्ष 14 जनवरी को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था. उनकी राजनीतिक यात्रा बेहद प्रेरणादायक है; उन्होंने वर्ष 1980 में रांची के ओरमांझा (कुचू गांव) से एक बूथ कार्यकर्ता के रूप में बीजेपी की शुरुआत की थी. जुलाई 2022 में राज्यसभा पहुंचने और फिर कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद अब वे पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में झारखंड बीजेपी का नेतृत्व कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जेलेंस्की के दावे में कितना दम? अमेरिका-इजरायल-ईरान जंग में बताया रूस का ‘सीक्रेट’ रोल
बीजेपी की यह नई 24 सदस्यीय टीम, जिसमें 5 महिलाओं को स्थान मिला है, स्पष्ट संकेत देती है कि पार्टी आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती. आदित्य साहू ने पुराने व अनुभवी नेताओं के अनुभव और नए चेहरों के उत्साह के बीच एक सेतु बनाने की कोशिश की है. अब देखना यह होगा कि यह ‘नई टीम आदित्य’ झारखंड के राजनीतिक रण में पार्टी को कितनी सफलता दिला पाती है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…