PM Modi Kerala Visit: PM मोदी आज केरल के दौरे पर पहुंचे हैं. राज्य में नजदीक आते चुनावों के चलते सियासी हल चल बढ़ चुकी है. इस बीच प्रधानमंत्री ने आज यानी शुक्रवार को केरल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कई नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. लेकिन इस दौरान एक ऐसा नजारा ऐसा भी दिखा, जिस पर की लोग आश्चर्य कर रहे हैं. दरअसल केरल के लेफ्ट पार्टी वाले CM पिनराई विजयन ने पहले खुद एयरपोर्ट जाकर पीएम मोदी का वेलकम किया. उसके बाद उन्होंने पीएम मोदी और केंद्र की तारीफों के पूल भी बांधे.
PM मोदी ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और एक त्रिशूर-गुरुवायूर यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बता दें कि मोदी की इस सौगात से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने CSIR – NIIST इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला रखी. वहीं पूजप्पुरा हेड पोस्ट कार्यालय भवन का उद्घाटन किया.
बता दें कि मोदी ने इस दौरे पर एक लाख स्ट्रीट वेंडरों को फायदा पहुंचाने वाली पीएम स्वनिधि योजना को भी लॉन्च किया. योजना के लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड और लोन के चेक सौंपे गए. CM विजयन ने कहा कि ये परियोजनाएं केरल के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. इससे राज्य को कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधि में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
मुख्यमंत्री ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार कई प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र से लगातार हरी झंडी मांग रही थी. जोकि अब जाकर मंजूर हो गए हैं. इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार. उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र की चिंता और सद्भावना भविष्य में भी जारी रहेगी. दूसरे सेक्टर्स में राज्य की असली मांगों पर भी ध्यान दिया जाएगा. वहीं CM ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री इन प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करवाएंगे. राज्य और अपनी तरफ से एक बार फिर प्रधानमंत्री का स्वागत किया.
PM मोदी की यह यात्रा केरल के लिए अहम है. विकास परियोजनाओं के साथ राज्य में सुशासन का संदेश दिया गया. CM विजयन ने केंद्र और राज्य के सहयोग पर जोर दिया. दोनों नेताओं की मौजूदगी से विकास की नई उम्मीद जगी है. केरल अब केंद्र की योजनाओं से जुड़कर आगे बढ़ेगा. यह दौरा राज्य के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…