देश

एक साधारण इंसान के असाधारण सफर की कहानी… शुरू हुई पीएम मोदी की बायोपिक ‘मां वंदे’ की शूटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बायोपिक ‘मां वंदे’ की शूटिंग पूजा समारोह के साथ शुरू हो चुकी है. मलयालम स्टार उन्नी मुकुंदन इस फिल्म में पीएम मोदी की मुख्य भूमिका निभाएंगे. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने जानकारी दी.

शूटिंग के पहले दिन के वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मेकर्स ने जानकारी दी. उन्नी मुकुंदन ने इंस्टाग्राम पर मुहूर्त का वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “’मां वंदे’ अब शुरू. एक नया अध्याय शुरू हो रहा है जो उस इंसान की कहानी बताएगा जिसने एक राष्ट्र की किस्मत गढ़ी.”

फिल्म की घोषणा मेकर्स ने सितंबर में पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर की थी. ‘मां वंदे’ पीएम मोदी के अटूट दृढ़ संकल्प का जश्न मनाती फिल्म है. फिल्म का फोकस उनकी मां हीराबेन मोदी के साथ उनके गहरे रिश्ते पर है, जो उनकी जिंदगी की प्रेरणा रही हैं. यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और पीएम मोदी के व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन को प्रामाणिकता से दिखाएगी.

पीएम मोदी बनेंगे उन्नी मुकुंदन

फिल्म में उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री की भूमिका में नजर आएंगे. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सफल एक्टर उन्नी ने साल 2011 में आई फिल्म ‘सीडन’ के साथ एक्टिंग में डेब्यू किया था. उन्नी सफल एक्टर के साथ ही फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. साल 2021 में उन्होंने फिल्म ‘मिप्पादियन’ को प्रोड्यूस किया था. एक्टर ‘मल्लू सिंह’, ‘गुरुदान’ और ‘मार्को’ जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं.

कहानी एक साधारण इंसान के विकास को दर्शाएगी, जो मूल्यों, बलिदान और उद्देश्य से आगे बढ़ा. सिल्वर कास्ट क्रिएशंस बैनर के तहत वीर रेड्डी एम. ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, निर्देशक और लेखक क्रांति कुमार सीएच हैं. सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी केके सेंथिल कुमार की है. वहीं, संगीत रवि बसरूर का होगा. टेक्निकल टीम में श्रीकर प्रसाद, प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल और एक्शन डायरेक्टर किंग सोलोमन का नाम शामिल है. यह पैन-इंडिया फिल्म हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें– PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री ने किया फर्टिलाइजर यूनिट का उद्घाटन, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Also Follow Bharat Express on Youtube

आईएएनएस

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

49 seconds ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

15 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

42 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

42 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

59 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago