देश

‘युवा उद्यमी बनाएंगे न्यू इंडिया’, सिंधिया बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली विकास की परिभाषा

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि युवा उद्यमी ही न्यू इंडिया बनाएंगे. मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में आयोजित यंग एंटरप्रेन्योर फोरम (वाईईएफ) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने धरती से लेकर अंतरिक्ष तक अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाया है और आज देश एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है. भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम इस परिवर्तन की सबसे सशक्त मिसाल है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में उद्यमिता की इस अभिनव पहल में प्रदेश के युवा बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं और विकसित मध्य प्रदेश की यात्रा में योगदान दे रहे हैं.

पीएम मोदी ने बदली विकास की परिभाषा

उन्होंने ने कहा कि देश की विकास गाथा अब कॉरपोरेट बोर्डरूम में नहीं, बल्कि कॉलेज हॉस्टल, गैरेज, छोटे शहरों और स्टार्टअप्स से लिखी जा रही है. भारत की प्रगति अब केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक के सपनों, अवसरों और उद्यमिता से जुड़ी हुई है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास की परिभाषा बदली है. आज विकास का मतलब केवल बड़े कारखाने नहीं, बल्कि नवाचार, स्टार्टअप, तकनीक और युवाओं की भागीदारी है.

स्टार्टअप में हुआ इजाफा

अपने संबोधन में आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में वर्ष 2014 में जहां लगभग 350 स्टार्टअप थे, वहीं आज यह संख्या 1.8 लाख से अधिक हो चुकी है. भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है. यूपीआई, जो कभी एक घरेलू प्रणाली थी, आज वैश्विक डिजिटल भुगतान का मॉडल बन चुकी है. भारत के पास दुनिया का सबसे मजबूत टेलीकॉम और डिजिटल नेटवर्क है. डिजिटल कनेक्टिविटी ने न केवल अर्थव्यवस्था को गति दी है, बल्कि शासन, पारदर्शिता और अवसरों को भी आम नागरिक तक पहुंचाया है.

ये भी पढ़ें: पूजा के साथ शुरू हुई ‘मां वंदे’ की शूटिंग, पीएम मोदी के जीवन पर आधारित है फिल्म

मुख्यमंत्री भी तेजी कर रहे हैं काम

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश स्टार्टअप और युवा उद्यमिता के लिए तेजी से उभरता हुआ केंद्र बन रहा है. यहां की युवा ऊर्जा, नीति समर्थन और उद्यमशील वातावरण भारत की आर्थिक यात्रा को नई दिशा दे रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

14 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago