देश

PM Modi Japan Visit: पीए्म मोदी जापान की यात्रा पर रवाना, भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की टोक्यो के लिए रवाना हुए. वे जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं. ये पीएम मोदी की जापान की आठवीं यात्रा है.

 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय यात्रा से पहले नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “यह प्रधानमंत्री मोदी की अपने जापानी समकक्ष के साथ पहली वार्षिक शिखर वार्ता होगी और लगभग सात वर्षों में उनकी जापान की पहली एकल यात्रा है. पिछली बार उन्होंने 2018 में वार्षिक शिखर वार्ता के लिए जापान का दौरा किया था.”

क्या रहेगा एजेंडा?

विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों प्रधानमंत्रियों को व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, तथा विज्ञान और टेक्नोलॉजी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों की गहन समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगा.

दोनों नेताओं द्वारा पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का आकलन करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है.

विदेश सचिव ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों का दायरा और महत्वाकांक्षा लगातार बढ़ी है और यह यात्रा संबंधों में और अधिक लचीलापन लाने और  उभरते अवसरों और चुनौतियों का सामना करने के लिए कई नई पहल शुरू करने का अवसर भी होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय और जापानी उद्योग जगत के सदस्यों के साथ एक व्यावसायिक नेताओं के मंच में भी भाग लेने की उम्मीद है.

क्वाड और रक्षा मामले

इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी क्वाड समूह (Quad Group) से संबंधित मुद्दों और इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बढ़ाने पर चर्चा करेंगे. भारत और जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के साथ, क्वाड के सदस्य हैं.

Also Follow Bharat Express on X


ये भी पढ़ें:  Egypt में ‘एक्सरसाइज ब्राइट स्टार 2025’: भारत ने भेजे 700 से ज्‍यादा सैनिक, 43 देशों का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

30 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago