PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की टोक्यो के लिए रवाना हुए. वे जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं. ये पीएम मोदी की जापान की आठवीं यात्रा है.
#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi emplanes for Tokyo, Japan. He is on a two-day visit to Japan at the invitation of Japanese PM Shigeru Ishiba to participate in the 15th India-Japan Annual Summit, marking PM Modi’s eighth visit to the country.
(Source: DD/ANI) pic.twitter.com/A9MUhk41UE
— ANI (@ANI) August 28, 2025
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय यात्रा से पहले नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “यह प्रधानमंत्री मोदी की अपने जापानी समकक्ष के साथ पहली वार्षिक शिखर वार्ता होगी और लगभग सात वर्षों में उनकी जापान की पहली एकल यात्रा है. पिछली बार उन्होंने 2018 में वार्षिक शिखर वार्ता के लिए जापान का दौरा किया था.”
क्या रहेगा एजेंडा?
विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों प्रधानमंत्रियों को व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, तथा विज्ञान और टेक्नोलॉजी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों की गहन समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगा.
दोनों नेताओं द्वारा पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का आकलन करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है.
विदेश सचिव ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों का दायरा और महत्वाकांक्षा लगातार बढ़ी है और यह यात्रा संबंधों में और अधिक लचीलापन लाने और उभरते अवसरों और चुनौतियों का सामना करने के लिए कई नई पहल शुरू करने का अवसर भी होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय और जापानी उद्योग जगत के सदस्यों के साथ एक व्यावसायिक नेताओं के मंच में भी भाग लेने की उम्मीद है.
क्वाड और रक्षा मामले
इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी क्वाड समूह (Quad Group) से संबंधित मुद्दों और इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बढ़ाने पर चर्चा करेंगे. भारत और जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के साथ, क्वाड के सदस्य हैं.
Also Follow Bharat Express on X
ये भी पढ़ें: Egypt में ‘एक्सरसाइज ब्राइट स्टार 2025’: भारत ने भेजे 700 से ज्यादा सैनिक, 43 देशों का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


