पीएम मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर रवाना.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी की सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी. जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी सऊदी अरब में भारतीय कामगारों से भी मुलाकात करेंगे.
पीएम मोदी ने सऊदी अरब रवाना होने से पहले कहा, जेद्दा, सऊदी अरब के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लूंगा. भारत सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है. पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय गति आई है. मैं सामरिक भागीदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं. मैं वहां भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करूंगा.
यह प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की खाड़ी देश की तीसरी यात्रा है, इससे पहले वह 2016 और 2019 में रियाद जा चुके हैं.यह दौरा भारत और सऊदी अरब के बीच गहराते रणनीतिक संबंधों को दर्शाता है, खासकर ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में. यह यात्रा सितंबर 2023 में नई दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की भारत यात्रा और भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक के बाद हो रही है.अपनी यात्रा से पहले अरब न्यूज को दिए विशेष साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब को एक सकारात्मक और स्थिरता लाने वाली ताकत बताया.
उन्होंने कहा, “हम सऊदी अरब को इस क्षेत्र में सकारात्मकता और स्थिरता की शक्ति मानते हैं. समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत और सऊदी अरब का स्वाभाविक हित इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में है.”विदेश मंत्रालय द्वारा पिछले सप्ताह जारी बयान में कहा गया, “भारत और सऊदी अरब के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक और व्यापारिक संपर्कों का लंबा इतिहास है और वे घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करते हैं. रणनीतिक साझेदारों के रूप में, दोनों देश राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत द्विपक्षीय संबंध साझा करते हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…