22 April 2025 Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज यानी मंगलवार का व्रत भी किया जा रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगलवार व्रत को करने से साधक को संकटों से छुटकारा मिलता है. जो लोग मंगलवार को हनुमान जी के सामने 108 बार पाठ करता है और मुर्ति के सामने दीपक, पुष्प और माला चढ़ाता है उसको सारे ग्रह दोष से मुक्ति मिल जाती है. इससे उसकी जिंदगी आरामदायक रहती है. मंगलवार व्रत के दिन कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में.
ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 22 अप्रैल, मंगलवार, शक संवत्: 02 वैशाख (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 09 वैशाख मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 23 शव्वाल 1446, विक्रमी संवत्: वैशाख कृष्ण नवमी सायं 06:12 बजे तक पश्चात दशमी तिथि, शुभ योग रात्रि 09:13 बजे तक, श्रवण नक्षत्र दोपहर 12:44 बजे तक, तैतिल करण, चंद्रमा मकर राशि में. सूर्य उत्तर गोल. वसंत वसंत ऋतु दोपहर 3:35 से शाम 5:13 बजे तक राहुकालम्. सूर्योदय सुबह 5:49 बजे तक, सूर्यास्त शाम 6:51 बजे तक, चन्द्रोदय सुबह यानी 23 अप्रैल को 2 बजकर 49 मिनट और चन्द्रास्त दोपहर 01:01 बजे तक है.
ब्रह्म मुहूर्त- 5.13 से सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11.55 से दोपहर 12.46
गोधूलि मुहूर्त- शाम 6.24 से शाम 6.49
विजय मुहूर्त- दोपहर 2.28 से दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त- सुबह 1.59 से सुबह 3.33, 23 अप्रैल
निशिता काल मुहूर्त- रात 12.04 – प्रात: 12.52, 23 अप्रैल
राहुकाल – दोपहर 03 बजकर 35 मिनट से 05 बजकर 13 मिनट तक
गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक
यमगण्ड – सुबह 9.04 – सुबह 10.42
आडल योग – सुबह 5.49 – दोपहर 12.44
विडाल योग – दोपहर 12.44 – सुबह 5.48, 23 अप्रैल
भद्रा काल – सुबह 5.33 – सुबह 5.58, 23 अप्रैल
पंचक – 23 अप्रैल को प्रात: 12.31 से शुरू
1. वायुपुत्र ! नमस्तुभ्यं पुष्पं सौवर्णकं प्रियम् |
पूजयिष्यामि ते मूर्ध्नि नवरत्न – समुज्जलम् ||
2. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहरणाय
सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
3. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय
प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…