भारतीय राजनीति के इतिहास में आगामी 10 जून का दिन एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में चुनी हुई सरकार के प्रमुख के तौर पर सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने का पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का बरसों पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
इस ऐतिहासिक मौके पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तमाम दिग्गजों ने उनके कार्यकाल की जमकर तारीफ की है. एनडीए नेताओं का कहना है कि पीएम मोदी ने देश की सेना, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति को मजबूत कर दुनिया भर में हिंदुस्तान का मान-सम्मान बढ़ाया है.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साल 2014 में देश की जनता ने कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर बीजेपी को पूर्ण बहुमत का ऐतिहासिक जनादेश दिया था. पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास हुआ है.
उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया भू-राजनीतिक उथल-पुथल और आर्थिक संकट से जूझ रही है, तब भी भारत वित्त वर्ष 2026 में 7.7 प्रतिशत की शानदार जीडीपी (GDP) ग्रोथ रेट के साथ आगे बढ़ रहा है. 12 साल पहले जहां लोगों का लोकतंत्र से भरोसा उठने लगा था, आज वहीं अटूट विश्वास वापस लौटा है.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम मोदी की लोकप्रियता पर बात करते हुए कहा कि देश के 140 करोड़ लोग उन्हें दिल से पसंद करते हैं. सार्वजनिक नेतृत्व में उनके लगातार 25 साल पूरे होना एक अद्भुत उपलब्धि है. इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता देश भर में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित कर जनता के बीच जाएंगे.
वहीं, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि अलग-अलग भाषाओं और धर्मों वाले हमारे विविधतापूर्ण देश को पीएम मोदी ने एक सूत्र में पिरोकर ‘ग्लोबल लीडर’ बनाया है, जिससे आज भारत की सैन्य और आर्थिक ताकत सबसे मजबूत स्थिति में है.
गठबंधन के सहयोगियों ने भी पीएम मोदी के काम करने के जज्बे को सलाम किया. शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा, ‘यह बेहद गर्व की बात है कि कोई नेता नेहरू और इंदिरा गांधी जैसी शख्सियतों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ रहा है. पीएम मोदी कभी छुट्टी नहीं लेते, वे न थकते हैं और न रुकते हैं.’
शिवसेना के दूसरे प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने जोर देकर कहा कि आज भारत की प्रतिष्ठा सातवें आसमान पर है और बहुत जल्द हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है, जिसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को जाता है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में भीषण आग, स्कैनिंग रूम में लगी आग से दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर राख
-भारत एक्सप्रेस
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…
PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…