Yoga for neck and shoulder pain
Yoga for neck and shoulder pain: भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल की वजह से हम अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. जिसका नतीजा यह होता है कि छोटी सी शारीरिक समस्या कब बड़ी बन जाती है पता नही चलता है. आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में हमारा दिमाग लगातार सोचने से कहीं ज्यादा जानकारी प्रोसेस कर रहा है, जिसका असर शरीर पर तनाव, मांसपेशियों में अकड़न और थकान के रूप में सामने आता है.स्ट्रेस गर्दन, कंधों और पीठ में जमा न हो इसके लिए पहले कुछ मिनट रुककर गहरी सांस लेनी चाहिए और खुद को रीसेट करना चाहिए. आपको बता दें कि हल्के- फुल्के योग, मन को शांत करने, शारीरिक तनाव को कम करने, शरीर की मोबिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको छोटे- छोटे मूवमेंट के बारे में बताएंगे. जिसे करके आप मिनटों में इन दर्द से राहत पा सकते हैं.
आसान मूवमेंट्स में ट्रंक ट्विस्टिंग, नी मूवमेंट, शोल्डर मूवमेंट और नेक मूवमेंट शामिल हैं. ये सभी मूवमेंट्स बिना किसी उपकरण के कहीं भी आसानी से किए जा सकते हैं. इन आसान अभ्यासों से न सिर्फ शारीरिक थकान कम होती है बल्कि मन भी शांत रहता है. इन आसान मूवमेंट्स को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करें. नियमित अभ्यास से ऊर्जा बढ़ती है, तनाव कम होता है और स्वास्थ्य बेहतर होता है.
ट्रंक ट्विस्टिंग :- कमर को दाएं-बाएं घुमाने वाला यह मूवमेंट पीठ और कमर की अकड़न को दूर करता है. इससे रीढ़ की हड्डी लचीली होती है और पाचन भी बेहतर होता है.
नी मूवमेंट :- घुटनों को हल्के-हल्के घुमाने या ऊपर-नीचे करने से पैरों और घुटनों की जकड़न कम होती है. लंबे समय तक बैठने वाले लोगों के लिए यह बहुत उपयोगी है.
शोल्डर मूवमेंट :- कंधों को आगे-पीछे और घुमाकर करने वाला यह अभ्यास कंधों और गर्दन के ऊपरी हिस्से के तनाव को तुरंत कम करता है.
नेक मूवमेंट :- गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे और घुमाकर करने से स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताने से होने वाली नेक पेन में राहत मिलती है.
यह भी पढ़ें: गुस्सा, तनाव और चिड़चिड़ापन दूर करेंगे ये 4 असरदार योगासन, मन रहेगा शांत और सकारात्मक
भारत एक्सप्रेस
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…
Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…
Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…