देश

पीएम मोदी का दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, मुंबई मेट्रो लाइन-3 और नवी मुंबई एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में रहेंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री से भी मुलाकात भी करेंगे. मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) 37,270 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनी है. मेट्रो लाइन 3 की लंबाई 33.5 किमी है, जो कि कफ परेड से आरे जेवीएलआर को कवर करेगी.

खास बात ये है कि इस बीच कुल 27 स्टेशन होंगे. मेट्रो मंत्रालय, मरीन ड्राइव, नरीमन पॉइंट और आरबीआई जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंच को आसान बनाएगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस लाइन पर रोजाना 13 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं. मुंबई मेट्रो की लाइन-3 नेहरू विज्ञान केंद्र, मुंबई सेंट्रल, कालबादेवी, हुतात्मा चौक, विधानभवन, महालक्ष्मी, चर्चगेट, सीएसएमटी, ग्रांट रोड, गिरगांव और कफ परेड स्टेशन से होकर गुजरेगी. मेट्रो के किराये की बात करें तो 3 किलोमीटर तक की यात्रा का शुरुआती किराया 10 रुपए रखा गया है, जबकि 3 से 12 किलोमीटर के लिए यात्रियों को 20 रुपए देने होंगे और 18 किलोमीटर पर 30 रुपए किराया देना होगा.

महिलाओं को मिलेगा कौशल विकास का अवसर

मेट्रो का अधिकतम किराया 50-60 रुपए के बीच रखा गया है. पीएम मोदी बुधवार को स्टेप स्किल प्रोग्राम की भी शुरुआत करेंगे. इस प्रोग्राम में मुख्यत गरीब और वंचित महिलाओं को कौशल सिखाया जाएगा. इसका उद्देश्य लघु उद्योगों के लिए महिलाओं को प्रेरित करना और उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है. 16 साल से अधिक की महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं. इसके अलावा, पीएम मुंबई वन मोबाइल ऐप भी लॉन्च करेंगे, जो 11 पब्लिक ट्रांसपोर्ट को एक जगह लाकर यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने का काम करेगा.

ऐप के जरिए मुंबई मेट्रो की लाइन 1, मुंबई का लोकल ट्रांसपोर्ट, और मुंबई लोकल ट्रेन की टिकट ली जा सकेगी. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अनावरण भी पीएम मोदी बुधवार दोपहर बाद करेंगे. ये एयरपोर्ट हर मायने में खास होने वाला है, क्योंकि यहां से वॉटर टैक्सी से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत किया गया है. साथ ही, ये देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने 24,634 करोड़ की लागत से चार रेलवे मल्टिट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 894 किलोमीटर नया नेटवर्क तैयार

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago