Love Jihad in Bhojpuri Film Industry: गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़े एक्शन में, मशहूर यूट्यूबर और भोजपुरी एक्टर मनी मेराज को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया है. मनी मेराज के खिलाफ रेप, धोखाधड़ी, धर्म परिवर्तन का दबाव और जबरन गर्भपात जैसे संगीन आरोपों में FIR दर्ज हुई है. यह पूरा मामला तब सामने आया जब 18 सितंबर को एक महिला यूट्यूबर ने गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस में मामला दर्ज कराया. साफ है कि भोजपुरी फिल्म इंटस्ट्री से जुड़ रहे लोग लव जिहाद (Love Jihad) एक्टिव में एक्टिव हो रहे हैं.
पीड़िता का आरोप है कि मेराज ने अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती की और नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया. इसके बाद शादी का झांसा देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध बनाए. पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि मनी मेराज ने उस पर धर्म परिवर्तन करने, बीफ खाने और कलमा पढ़ने के लिए दबाव डाला था, साथ ही उसे गर्भपात करवाने के लिए मजबूर किया. यह शोषण पिछले तीन साल से चल रहा था, और इस दौरान मेराज ने महिला से लाखों रुपये ठग भी लिए.
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़ा पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर गाज़ियाबाद ले आई है. यहां पूछताछ में कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं, जो किसी को भी चौंका सकते हैं. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कॉमेडी किंग बनने से पहले मनी मेराज मुर्गा काटने का काम करता था. यह काम छोड़कर उसने कॉमेडी कंटेंट बनाना शुरू किया, जिसने रातोंरात उसे करोड़ों की फैन फॉलोइंग दी.
ये भी पढ़ें: मायानगरी का दूसरा गेटवे रेडी, पीएम मोदी करेंगे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; जानें खासियत
सफलता मिलने के बाद उसने भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग शुरू की और हाल ही में उसकी एक फिल्म भी रिलीज हुई है. यहां तक कि मेराज ने Jio TV पर IPL के लिए भोजपुरी भाषा में कमेंट्री भी की है. पुलिस अब इस पूरे मामले को ‘लव जिहाद’ के एंगल से भी खंगाल रही है, क्योंकि शिकायत में धार्मिक दबाव का स्पष्ट जिक्र है. यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे कई बार बड़े और खतरनाक सच छिपे होते हैं, और एक यूट्यूबर का फर्श से अर्श तक का सफर अपराध की कहानी में बदल गया.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…