दुनिया

जयशंकर के बयान पर पलटवार कर पाकिस्तान ने खुद को मुसीबत में डाला, पूरी सच्चाई आ गई सामने

न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया के सामने भारत का रुख मजबूती से रखा. उन्होंने अपने भाषण में किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि कुछ देशों के लिए आतंकवाद अब उनकी स्टेट पॉलिसी बन चुका है. उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और टेरर फंडिंग जैसे मुद्दों पर भी जोर दिया.

पाकिस्तान का आरोप

जयशंकर के इस बयान से पाकिस्तान तिलमिला गया. उसने अपने उत्तर देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए भारत पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. हालांकि जयशंकर ने अपने संबोधन में पाकिस्तान का नाम नहीं लिया था, फिर भी पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने इसे सीधे अपने खिलाफ मानते हुए जवाब दिया.

भारत का पलटवार

भारत ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि वह पड़ोसी देश जिसका नाम तक नहीं लिया गया खुद को दोषी मानते हुए जवाब देने के लिए सामने आया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सेकेंड सेक्रेटरी रेन्ताला श्रीनिवास ने कहा,

“पाकिस्तान की पहचान ही आतंकवाद से जुड़ी हुई है और उसकी गतिविधियां सिर्फ पड़ोसियों के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुकी हैं. कोई भी तर्क या झूठ आतंकवादियों के अपराधों को छुपा नहीं सकता.”

जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने फिर से जवाब देने के लिए मंच संभाला, तब श्रीनिवास हॉल से बाहर चले गए, जो एक कड़ा संदेश था.

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील

जयशंकर ने अपने भाषण में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि ऐसे देशों की खुलकर निंदा की जाए जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, आतंकियों का महिमामंडन करते हैं और टेरर सेंटर चलाते हैं. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में एक खास देश के नागरिकों की भरमार है.

उन्होंने आतंकवाद की फंडिंग रोकने, आतंकियों पर प्रतिबंध लगाने और टेरर नेटवर्क पर लगातार दबाव बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया. साथ ही चेतावनी दी कि जो देश आतंकवाद को समर्थन देते हैं, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें-UNGA में जयशंकर का सख्त संदेश, कहा- आतंकवाद पर अब कोई रियायत नहीं चलेगी

पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या

अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या को उन्होंने सीमा पार बर्बरता का उदाहरण बताया और कहा कि भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया. जयशंकर का यह भाषण भारत की ओर से आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मंच पर एक सख्त और स्पष्ट संदेश माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

23 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago