Bharat Express DD Free Dish

‘एआई इम्पैक्ट समिट भारत की क्षमताओं का बड़ा प्रदर्शन’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह आयोजन AI की शक्ति के उपयोग की दिशा में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. अमूल और संस्कृति से जुड़े AI प्रोडक्ट्स ने वैश्विक नेताओं को प्रभावित किया.

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 131वें एपिसोड में दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में दुनिया ने भारत की अद्भुत क्षमताओं को देखा और यह AI की शक्ति के उपयोग की दिशा में एक बड़ा मोड़ साबित हुआ.

वैश्विक नेताओं से मुलाकात

पीएम मोदी ने बताया कि समिट के दौरान उन्हें कई देशों के नेताओं और टेक कंपनियों के सीईओ से मिलने का अवसर मिला. उन्होंने (PM Modi) प्रदर्शनी में वैश्विक नेताओं को भारत की AI उपलब्धियों से परिचित कराया.

अमूल का AI प्रोडक्ट

पीएम मोदी ने कहा कि समिट में दो प्रोडक्ट्स ने सभी को प्रभावित किया. पहला अमूल का बूथ था, जहां दिखाया गया कि AI कैसे पशुओं के इलाज में मदद कर रहा है और किसान AI असिस्टेंट की मदद से अपनी डेयरी और पशुओं का हिसाब रखते हैं.

संस्कृति से जुड़ा AI नवाचार

दूसरा प्रोडक्ट भारतीय संस्कृति से संबंधित था. इसमें दिखाया गया कि AI की मदद से प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों को संरक्षित किया जा रहा है और उन्हें आधुनिक पीढ़ी के अनुरूप ढाला जा रहा है. पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि प्रदर्शनी में सुश्रुत संहिता को डिस्प्ले के लिए चुना गया था. पहले चरण में पांडुलिपियों की इमेज क्वालिटी सुधारी गई और फिर उन्हें मशीन-पढ़ने योग्य टेक्स्ट में बदला गया.

ये भी पढ़ें-‘तू कभी मां नहीं बन पाएगी…’; प्राइवेट पार्ट में लगाई आग, बनाए न्यूड वीडियो; 3 दिन गुरुग्राम के ‘टॉर्चर रूम’ में क्या हुआ?

मेड इन इंडिया AI मॉडल

पीएम (PM Modi) ने कहा कि इस समिट में भारत ने तीन ‘मेड इन इंडिया’ AI मॉडल भी लॉन्च किए. यह अब तक का सबसे बड़ा AI समिट रहा और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. उन्होंने (PM Modi) जोर दिया कि इस आयोजन ने दुनिया को दिखा दिया है कि AI के क्षेत्र में भारत कितनी बड़ी भूमिका निभा सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read