देश

मन की बात में पीएम मोदी ने ‘राजाजी उत्सव’ का किया ऐलान, स्वदेशी अपनाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत अब गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़कर अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी चीजों को महत्व देने लगा है. इसी दिशा में राष्ट्रपति भवन ने भी एक अहम कदम उठाया है.

राष्ट्रपति भवन में राजाजी उत्सव

पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में ‘राजाजी उत्सव’ मनाया जाएगा. इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन के केंद्रीय प्रांगण में स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. उन्होंने (PM Modi) कहा कि राजाजी ने सत्ता को पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम माना और उनका आत्मसंयम व स्वतंत्र चिंतन आज भी प्रेरणा देता है.

ब्रिटिश मूर्तियों की जगह भारतीय नायक

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि आजादी के बाद भी राष्ट्रपति भवन में ब्रिटिश प्रशासकों की मूर्तियां लगी रहीं, जबकि देश के महान सपूतों को जगह नहीं दी गई. ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा भी वहां मौजूद थी, जिसे अब हटाकर राजाजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. उत्सव के दौरान राजगोपालाचारी पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी, जो 24 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगी.

प्रदर्शनी देखने की अपील

पीएम मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे समय निकालकर राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रदर्शनी जरूर देखें. उन्होंने (PM Modi) कहा कि यह आयोजन गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और भारतीय संस्कृति को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

त्योहारों में स्वदेशी अपनाने का संदेश

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि त्योहारों को परिवार और अपनों के साथ खुशी से मनाएं और ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र याद रखें. उन्होंने (PM Modi) कहा कि होली और अन्य त्योहारों में विदेशी सामानों को दूर रखकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए. इससे न केवल त्योहारों की असलियत बनी रहती है, बल्कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान को भी मजबूती मिलती है.

ये भी पढ़ें-मन की बात में पीएम मोदी ने ऑर्गन डोनेशन की मिसालें साझा कीं, केरल की बच्ची आलिन का जिक्र

सुझावों का स्वागत

पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि उन्हें हर महीने ‘मन की बात’ के लिए देशभर से ढेरों सुझाव मिलते हैं. इन संदेशों से उन्हें अद्भुत प्रतिभाओं और प्रेरणादायी कहानियों के बारे में जानकारी मिलती है. उन्होंने कहा कि लोग ऐसे ही अपने प्रयास जारी रखें और अपने अनुभव साझा करते रहें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में पंचमी श्राद्ध का विशेष महत्व…’ जानिए पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा शुभ मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…

21 minutes ago

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

6 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

7 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

7 hours ago