Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मन की बात में पीएम मोदी ने ऑर्गन डोनेशन की मिसालें साझा कीं, केरल की बच्ची आलिन का जिक्र

पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में ऑर्गन डोनेशन की प्रेरक कहानियां साझा कीं. उन्होंने केरल की 10 माह की बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम का उल्लेख किया, जिसके माता-पिता ने अंगदान कर कई लोगों की जिंदगी बचाई.

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 131वें एपिसोड में केरल की 10 माह की बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम का उल्लेख किया. उन्होंने (PM Modi) बताया कि आलिन के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उसके माता-पिता ने अंगदान का फैसला लिया, जिससे कई लोगों की जिंदगी बच गई. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि अपने बच्चे को खोना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ा दुख होता है, लेकिन इतने गहरे दर्द के बीच भी आलिन के माता-पिता ने दूसरों की मदद का रास्ता चुना.

माता-पिता का साहसिक निर्णय

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आलिन के पिता अरुण अब्राहम और मां शेरिन ने जिस तरह का फैसला लिया, वह उनकी बड़ी सोच और विशाल व्यक्तित्व को दर्शाता है. उन्होंने अपनी बच्ची को खोने के बावजूद दूसरों को जीवन देने का संकल्प लिया. आलिन का नाम अब देश के सबसे कम उम्र के ऑर्गन डोनर्स में दर्ज हो गया है.

ऑर्गन डोनेशन पर बढ़ती जागरूकता

पीएम (PM Modi) ने कहा कि भारत में अंगदान को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है. इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों को मदद मिल रही है, बल्कि मेडिकल रिसर्च को भी नई दिशा मिल रही है. उन्होंने बताया कि कई संस्थाएं और लोग इस क्षेत्र में असाधारण कार्य कर रहे हैं.

अन्य प्रेरक उदाहरण

उन्होंने (PM Modi) दिल्ली की लक्ष्मी देवी का उदाहरण दिया, जिन्होंने हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद केदारनाथ की कठिन यात्रा पूरी की. उनका दिल केवल 15 फीसदी काम कर रहा था, लेकिन डोनर का हार्ट मिलने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई. इसी तरह पश्चिम बंगाल के गौरांग बनर्जी ने फेफड़े का ट्रांसप्लांट होने के बाद नाथुला की ऊंचाई तक दो बार यात्रा की.

राजस्थान का उदाहरण

पीएम (PM Modi) ने राजस्थान के सीकर जिले के रामदेव श्री जी का भी जिक्र किया. उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया और आज खेलकूद की गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-‘किसानों की मेहनत से भारत बना सबसे बड़ा चावल उत्पादक’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

देशवासियों के लिए संदेश

उन्होंने (PM Modi) कहा कि ऐसे उदाहरण हमें यह सिखाते हैं कि ऑर्गन डोनेशन किसी की जिंदगी बदल सकता है. यह न केवल चिकित्सा जगत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital