देश

आंवले से बदली किस्मत! ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले- वोकल फॉर लोकल की मिसाल है प्रतापगढ़

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. इस बार के एपिसोड में उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवले की भी चर्चा की और बताया कि कैसे एक पारंपरिक फल आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूती दे रहा है.

पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंवला हम सभी के लिए बहुत जाना-पहचाना है. ज्यादातर घरों में इससे बने आचार और मुरब्बे का प्रयोग होता है. बहुत से लोग आंवले का जूस पसंद करते हैं और सर्दियों में च्यवनप्राश हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन जाता है. हमारे बड़े-बुजुर्ग तो पीढ़ियों से आंवले के गुणों के बारे में बताते आए हैं.

आंवला प्रतापगढ़ में बन रहा नई संभावना

उन्होंने कहा कि यही जाना-पहचाना आंवला आज उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में नई संभावनाओं का माध्यम बन रहा है. प्रतापगढ़ और आंवले का रिश्ता बहुत पुराना है. पीढ़ियों से यहां के किसान आंवले की खेती कर रहे हैं. आंवले ने प्रतापगढ़ को एक मजबूत पहचान दी है और अब यही पुरानी पहचान यहां के किसानों और महिलाओं के लिए नए अवसर लेकर आ रही है.

उन्होंने बताया कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के माध्यम से आंवले से जुड़े स्थानीय उद्यमों को बड़ा बढ़ावा मिला है. वर्तमान में प्रतापगढ़ में आंवला प्रोसेसिंग से जुड़ी करीब 100 यूनिट काम कर रही हैं. इन यूनिट्स में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बड़ी भूमिका निभा रही हैं.

पीएम मोदी ने दो महिला समूहों का विशेष रूप से जिक्र किया. उन्होंने कहा,

ऐसा ही एक समूह है देवगढ़ कमासिन गांव का सावित्री फुले सेल्फ हेल्प ग्रुप. इससे जुड़ी महिलाएं आंवले से कैंडी, मुरब्बा और जूस बना रही हैं. ओडीओपी से नए बाजारों तक पहुंच बढ़ने से उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह एक अन्य गांव में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं आंवले का आचार और डाइजेस्टिव पाउडर जैसी कई चीजें तैयार कर रही हैं.

आधुनिक मशीनरी ने काम को बनाया सुविधाजनक

उन्होंने कहा कि इन महिलाओं को प्रोसेसिंग के लिए आधुनिक मशीनरी मिली, लोन की सुविधा मिली और स्थानीय व्यापार मेले से जुड़ने का अवसर भी मिला. देखते ही देखते उनकी आय में काफी बढ़ोतरी हुई और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के हर क्षेत्र में कोई न कोई विशेषता जरूर है. कहीं कोई खास फल है, कहीं कोई पारंपरिक कला है तो कहीं कोई अनोखा हुनर है. ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ इन्हीं विशेषताओं को आगे बढ़ाने का अभियान है.

छोटे शहरों की बढ़ रही पहचान

उन्होंने देशवासियों से अपील की कि हमारा प्रयास यही होना चाहिए कि हमारे गांव और छोटे शहरों की ये पहचान सिर्फ स्थानीय बाजार तक सीमित न रहे. यह देश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचे और दुनिया के बाजारों तक भी पहुंचे. इससे वोकल फॉर लोकल अभियान को भी बल मिलता है और यह देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा भी देता है..

ये भी पढ़ें- ‘पहले इंतजार होता था, अब घर में घुसकर मारते हैं’ ‘मन की बात’ में सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर गरजे PM मोदी

अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले त्योहारों में भी हमें वोकल फॉर लोकल के मंत्र को कभी नहीं भूलना है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

18 minutes ago

पहला सिलेंडर मुफ्त, दूसरे का क्या? आंकड़ों से समझें उज्ज्वला योजना की हकीकत

PM Ujjwala Yojana Second Cylinder Test: जानिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पहला सिलेंडर खत्म होने…

21 minutes ago

संविधान सिर्फ सरकार चलाने की गाइडबुक नहीं, इसमें हमारी सभ्यता की आत्मा है- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि संविधान का…

30 minutes ago

बिना गारंटी 15 से 50 हजार रुपये तक का लोन: पीएम स्वनिधि योजना से कैसे संवर रहा रेहड़ी-पटरी वालों का कारोबार?

पीएम स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी वालों को बिना गारंटी 15,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक…

30 minutes ago

लखनऊ में खादी महोत्सव-2026 का आगाज, मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ; 150 स्टॉल पर दिखेगा स्वदेशी उत्पादों का हुनर

UP Khadi Mahotsav: लखनऊ के गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में मंत्री राकेश…

31 minutes ago

सड़क पर बहस की बात कर संविधान का अपमान कर रहे राहुल गांधी- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘संविधान गौरव दिवस’ कार्यक्रम में राहुल गांधी पर निशाना…

35 minutes ago