इजरायली रक्षा बलों (IDF) और खुफिया एजेंसी ‘शिन बेट’ ने गाजा पट्टी में एक बड़ा सटीक हवाई हमला कर हमास के खूंखार आतंकी सहेर निदाल सकर को ढेर कर दिया है. मध्य गाजा के नुसेरात इलाके में हुए इस स्पेशल ऑपरेशन को इजरायल पुलिस की एलीट ‘गिदओनिम यूनिट 33’ ने अंजाम दिया.
इजरायली अधिकारियों का दावा है कि सकर 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए उस वीभत्स हमले में सीधे तौर पर शामिल था, जिसने पूरे मध्य पूर्व को युद्ध की आग में धकेल दिया था.
सहेर निदाल सकर की पहचान मुख्य रूप से 7 अक्टूबर के हमले के उस कुख्यात वीडियो से हुई थी, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था. नोवा म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान उसने इजरायली युवती नोआ अर्गमनी और उसके साथी अविनतन ओर का अपहरण किया था. उस वक्त सामने आई फुटेज में सकर ही नोआ अर्गमनी को जोर-जबरदस्ती से मोटरसाइकिल पर बैठाकर गाजा पट्टी की ओर ले जाता दिखा था.
हालांकि, नोआ अर्गमनी को बाद में एक सैन्य अभियान के दौरान सुरक्षित रिहा करा लिया गया था, लेकिन इजरायल इस वारदात में शामिल अपराधियों की तलाश में लगा हुआ था.
इजरायली सेना के बयान के मुताबिक, सकर केवल अपहरण तक ही सीमित नहीं था, बल्कि वह युद्ध के दौरान हमास और इस्लामिक जिहाद जैसे आतंकी संगठनों को हथियारों की तस्करी और आपूर्ति करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था. हाल के दिनों में वह युद्धविराम समझौते का लगातार उल्लंघन करते हुए इजरायली सैनिकों और आम नागरिकों पर नए हमलों की साजिश रच रहा था.
शिन बेट को जैसे ही सकर की सटीक लोकेशन की जानकारी मिली, एलीट यूनिट ने नुसेरात में टारगेटेड हमला कर उस खतरे को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. इजरायल ने साफ किया है कि 7 अक्टूबर की दरिंदगी में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और यह कार्रवाई उसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है.
यह भी पढ़ें: ‘डर और थकान से मुक्त मशीनी सैनिक’… रूस को मात देने के लिए यूक्रेन का सबसे बड़ा दांव; देखें VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…
Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…