देश

‘सोमनाथ को बार-बार तोड़ा, लेकिन भारत की आस्था नहीं डिगी’, पीएम मोदी बोले- विध्वंस करने वाले इतिहास में खो गए

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 138वें एपिसोड में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर बात की. पीएम मोदी ने कहा, “इस साल की शुरुआत ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ से की थी. आज से एक हजार साल पहले 1026 में मोहम्मद गजनी ने पहली बार सोमनाथ मंदिर को विध्वंस किया था.

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग सोमनाथ मंदिर को तोड़कर भारत की पहचान मिटाने आए थे, आज उनका कोई वजूद भी नहीं है. आज सोमनाथ मंदिर पूरी भव्यता के साथ, विशाल समुद्र के किनारे भारत को अमरता आशीर्वाद दे रहा है. इसलिए इस साल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया.

मोढेरा में मंदिर विध्वंस के 1 हजार साल पूरे

पीएम मोदी ने कहा,

1026 में जब गजनी द्वारा सोमनाथ मंदिर का विध्वंस किया गया था, उसी साल गुजरात के मोढेरा में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर पर हमला हुआ था. मंदिर को तोड़ा गया था. यानी मोढेरा मंदिर के विध्वंस को भी 1 हजार साल पूरे हो गए हैं. जब मोढेरा मंदिर तोड़ा गया, तब उसका निर्माण हुए सिर्फ एक साल हुआ था. 1025 में सूर्य मंदिर का निर्माण राजा भीमदेव ने कराया था. जब इतना बड़ा आक्रमण हुआ हो, सोमनाथ मंदिर जैसा आस्था का इतना बड़ा केंद्र खंडित किया गया हो और कई जगहों पर भी हमले हुए हों तो किसी भी समाज या शासन का मनोबल टूट सकता था. हालांकि, राजा भीमदेव प्रथम ने न केवल गजनी का मुकाबला किया बल्कि कुछ ही समय में मोढेरा सूर्यमंदिर का पुनर्निर्माण भी करवा दिया.

अलाउद्दीन खिलजी ने तोड़ा सोमनाथ

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी जीवटता के कारण बार-बार विध्वंसता के बाद भी सोमनाथ मंदिर का निर्माण होता रहा. मोढेरा मंदिर पर बाद के कालखंड में हमले रुके नहीं. अलाउद्दीन खिलजी ने वास्तुकला के इस भव्य मंदिर को तोड़ दिया था. भारत के लोग सूर्य की उपासना सिर्फ मंदिर और वास्तुकला से नहीं करते. हमारी सूर्य उपासना का अर्थ होता है कि प्रकाश, ऊर्जा, विज्ञान और निरतंरता की प्रेरणा. इसलिए मोढेरा आज सिर्फ सूर्य मंदिर के लिए ही नहीं जाना जाता है बल्कि देश का प्रथम सूर्य ग्राम यानी सोलर विलेज बन चुका है.

ये भी पढ़ें- ‘मन की बात’ में थाईलैंड के गणेश म्यूजियम का जिक्र! पीएम मोदी ने बताया- कैसे विदेश में भी फैल रही भारत की भक्ति परंपरा

उन्होंने कहा कि मोढेरा आज पूरी तरह सौर्य ऊर्जा से चलता है. इस गांव ने देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है. मोढेरा में पर्यटकों के लिए कई सुविधाओं की शुरुआत भी हुई है. जनवरी में मकर संक्रांति के बाद मोढेरा नृत्य महोत्सव का आयोजन होता है. इसमें भारत के सांस्कृतिक और शास्तीय नृत्य की प्रस्तुति होती है. मेरी अपील है कि सभी लोग मोढेरा अवश्य जाएं.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

7 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

1 hour ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

1 hour ago