Bharat Express DD Free Dish

युवक ने सवाल पूछा तो मंत्री जी ने जड़ दिया थप्पड़? AAP ने दर्ज कराई FIR

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP ने दावा किया कि सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री ने एक युवक को थप्पड़ मारा और उसके बाद सुरक्षा गार्ड ने उसे धक्का दिया.

Delhi Minister Pravesh Verma slap controversy

मंत्री जी ने जड़ दिया थप्पड़?

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा कर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाया है. पार्टी का दावा है कि वीडियो में मंत्री एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं. आरोप है कि जब सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे, तभी मंत्री ने वहां मौजूद युवक पर हाथ उठा दिया. इसके बाद उनके सुरक्षा कर्मियों ने युवक को धक्का देकर हटाया.

कब की है घटना?

मंत्री प्रवेश वर्मा एक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उसी समय AAP विधायक जरनैल सिंह भी वहां पहुंचे और सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे. इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच बहस हुई और मंत्री ने वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक को थप्पड़ मार दिया.

AAP विधायक ने क्या आरोप लगाया?

इस घटना के बाद विवाद बढ़ गया. विधायक जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि मंत्री से सवाल करने पर अब लोगों को मारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह विकासपुरी थाने में प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे.]

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने वीडियो को रीपोस्ट करते हुए मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि वह कल इस जगह का दौरा करेंगे.

AAP प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रवेश वर्मा के व्यवहार को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा के बीच मौजूद किसी व्यक्ति पर हाथ उठाना असभ्यता है. भारद्वाज ने लिखा कि मंत्री ने गुस्से में आकर कैमरामैन को थप्पड़ मारा और यह लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ है.

पीड़ित युवक ने क्या कहा?

पीड़ित युवक साहेब ने बताया कि वह AAP विधायक के लिए सोशल मीडिया गतिविधियां संभालते हैं. उन्होंने कहा कि PWD विभाग ने उन्हें सड़क की हालत दिखाने के लिए बुलाया था. जब उन्होंने सड़क की सतह टूटने की बात कही, तो मंत्री ने उन पर हाथ उठा दिया और उनके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी.

मामले में FIR दर्ज

साहेब ने कहा कि घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई. उन्होंने मांग की कि मंत्री को माफी मांगनी चाहिए और अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि FIR दर्ज करा दी गई है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-‘पहले इंतजार होता था, अब घर में घुसकर मारते हैं’ ‘मन की बात’ में सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर गरजे PM मोदी

मंत्री ने अपनी सफाई में क्या कहा?

मंत्री प्रवेश वर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था. उन्होंने आरोप लगाया कि AAP विधायक सड़क निर्माण में बाधा डाल रहे थे और उन पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगा रहे थे. मंत्री ने कहा कि विधायक के लोग उन्हें और उनके परिवार को गाली दे रहे थे. उन्होंने दावा किया कि विधायक ने अफसरों से कमीशन की मांग की थी और इसके खिलाफ उन्होंने पुलिस से शिकायत की है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read