प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित लोकप्रिय मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात (Mann Ki Baat)’ आज 11 बजे सुबह से प्रसारित होना शुरू होगी. इस प्रसारण से ये इस साल का आखिरी एपिसोड होने वाला है, जिसमें पीएम मोदी 2026 को लेकर कई अहम चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर चर्चा कर सकते है. साथ ही, ये एपिसोड ‘मन की बात’ रेडियो प्रोग्राम का 129वां एपिसोड होगा.
प्रधानमंत्री मोदी हर महीने रेडियो के जरिए देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं. सुबह ठीक 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में वे आम लोगों की कहानियों, समाज से जुड़े मुद्दों, उपलब्धियों और चुनौतियों पर खुलकर बात करते हैं. इस बार का एपिसोड अहम होने वाला है, क्योंकि इसमें पीएम मोदी आने वाले साल 2026 को लेकर देश के सामने खड़ी चुनौतियों, संभावनाओं और विकास के रोडमैप पर अपने विचार रख सकते हैं.
बीते वर्षों में ‘मन की बात’ के जरिए स्वच्छता, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, युवाओं की भूमिका, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई मुद्दों पर लोगों को प्रेरणा मिली है. यही वजह है कि यह कार्यक्रम सिर्फ एक रेडियो शो नहीं, बल्कि जनता और प्रधानमंत्री के बीच भरोसे का सेतु बन चुका है.
‘मन की बात’ की सबसे बड़ी खासियत यही रही है कि इसमें प्रधानमंत्री किसी औपचारिक भाषण की बजाय सहज और सरल भाषा में देशवासियों से बात करते हैं. आम नागरिकों की चिट्ठियां, उनके सुझाव और प्रेरक कहानियां इस कार्यक्रम का अहम हिस्सा होती हैं. यही कारण है कि गांव से लेकर शहर तक, हर वर्ग के लोग इस कार्यक्रम को ध्यान से सुनते हैं.
बता दें कि राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में भी ‘मन की बात’ को लेकर खास तैयारी की गई है. यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम सुनेंगे.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी को मिल रहा वैश्विक सम्मान पूरे देश का सम्मान- सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…
JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…
पाकिस्तान को साल 2027 के लिए IMF और World Bank Group के Board of Governors…
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…
PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…