PM Modi Slovakia visit
स्लोवाकिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो भी मौजूद रहे. बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.
बैठक में रेलवे, रक्षा, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, आईटी, स्वास्थ्य सेवा और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. नेताओं ने परिवहन, हरित ऊर्जा, नई तकनीकों और रक्षा उत्पादन में साझेदारी बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और सरकार निवेशकों के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए लगातार सुधार कर रही है. उन्होंने स्लोवाक कंपनियों को भारत में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया. खासतौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल इनोवेशन और हेल्थकेयर क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया गया.
स्लोवाक उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भारत की आर्थिक प्रगति और सुधारों की सराहना की. उन्होंने भारत में निवेश बढ़ाने, तकनीकी सहयोग मजबूत करने और भारतीय कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने में रुचि दिखाई. उद्योगपतियों ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का भी स्वागत किया और कहा कि इससे दोनों पक्षों के लिए नए कारोबारी अवसर पैदा होंगे.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-स्लोवाकिया संबंध बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि बैठक में आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने, निवेश बढ़ाने तथा तकनीकी सहयोग को नई गति देने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में यह मुलाकात महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…
UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…
मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…