देश

फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन, पीएम मोदी- ट्रंप मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजर

PM Modi G7 Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस के एवियन शहर पहुंचेंगे, जहां वह जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यह उनके तीन देशों के विदेश दौरे का अंतिम पड़ाव है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उनका औपचारिक स्वागत करेंगे.

अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

सम्मेलन में पीएम मोदी “नई साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से बनाना” विषय पर आयोजित विशेष सत्र में शामिल होंगे. इस बैठक में जी7 देशों के नेताओं के अलावा कई साझेदार देशों और विश्व बैंक तथा अफ्रीकी विकास बैंक जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. चर्चा का केंद्र वैश्विक आर्थिक चुनौतियां, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सतत विकास रहेगा.

कई नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात

जी7 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई देशों के नेताओं से अलग-अलग बैठकें भी करेंगे. इनमें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शामिल हैं. इन मुलाकातों में आपसी सहयोग और विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

ट्रंप से भी हो सकती है अहम बातचीत

व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी 17 जून को मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रगति की समीक्षा होने की उम्मीद है. यह समझौता दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती दे सकता है.


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-स्लोवाकिया संबंध बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’


भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका

भारत इस वर्ष 13वीं बार जी7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहा है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी लगातार सातवीं बार इसमें शामिल हो रहे हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह वैश्विक शांति, सुरक्षा, विकास और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर भारत की बढ़ती भूमिका और प्रभाव का प्रतीक है. साथ ही भारत लगातार ग्लोबल साउथ की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाता रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

6 minutes ago

देवर-भाभी वाले पोर्न वीडियो बैन: ब्रिटेन के नए नियमों से भारत के लिए क्या हैं सबक?

Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…

11 minutes ago

Vijayadashami 2026: रावण के 10 सिर सिर्फ कहानी नहीं, इंसान की 10 बड़ी कमजोरियों का संदेश भी हैं

Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…

15 minutes ago

शिवराज सिंह चौहान का ‘सिरफिरा’ वाला बयान वायरल, जानिए किस पार्टी के लिए बोले ये कड़वे शब्द

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

20 minutes ago

सऊदी के आगे लाचार बांग्लादेश! कपल की फांसी पर तारिक रहमान क्यों हैं चुप?

Bangladesh Saudi Arabia Over Death Penalty: मक्का में दो बांग्लादेशी नागरिकों को बिना बताए फांसी…

38 minutes ago