देश

PM Modi Navratri Fast Diet:सिर्फ नींबू पानी या कुछ और…,पीएम मोदी व्रत में क्या खाते हैं?

PM Modi Navratri Fast Diet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय से (लगभग 47 साल) हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्रि में पूरे 9 दिनों का कठिन व्रत रखते आ रहे हैं. इस उपवास के दौरान उनकी ऊर्जा और कड़ा रूटीन हमेशा चर्चा का विषय रहता है. सोशल मीडिया पर अक्सर दावा किया जाता है कि वह सिर्फ नींबू पानी पर रहते हैं, लेकिन अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन को दिए इंटरव्यू में PM Modi ने अपने नवरात्रि व्रत (Navratri Vrat Rules) के असली नियमों का खुलासा किया है.

पीएम मोदी की नवरात्रि डाइट का क्या है सच? (Navratri Vrat Rules)

इंटरनेशनल पॉडकास्ट होस्ट लेक्स फ्रिडमैन को दिए इंटरव्यू में PM Modi ने अपने नवरात्रि व्रत (Navratri Vrat Rules) के व्यक्तिगत नियमों का खुलासा किया था.

शारदीय नवरात्रि (Autumn Navratri)के दौरान पीएम मोदी का उपवास सबसे कठिन होता है. वे पूरे 9 दिनों तक अन्न का सेवन नहीं करते और सिर्फ गर्म पानी का सेवन करते हैं.

चैत्र नवरात्रि (Spring Navratri)के समय उनका नियम बदलता है. वे 9 दिनों तक दिन में केवल एक बार सिर्फ एक ही फल (Mono Fruit) खाते हैं. उदाहरण के लिए, अगर वे पपीता खाना शुरू करते हैं, तो पूरे नौ दिन सिर्फ पपीता ही खाते हैं.

ये है उनकी एनर्जी का सीक्रेट

76 साल की उम्र में भी इस Modi Lifestyle को बनाए रखते हुए पीएम मोदी देश-विदेश के दौरों, रैलियों और मैराथन बैठकों में सामान्य दिनों की तरह ही हिस्सा लेते हैं. उनके अनुसार, समय के साथ उनका शरीर इस लाइफस्टाइल में पूरी तरह ढल चुका है. उपवास के दौरान उनकी स्वाद और सूंघने की इंद्रियां बहुत ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें- नवरात्रि में आज अष्टमी और नवमी का अद्भुत संगम, जानें आज के शुभ मुहूर्त सहित पूरा पंचांग

यहां यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इस प्रकार से लंबे समय के उपवास हर किसी के शरीर के लिए सही नहीं होते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बिना डॉक्टरी सलाह के अचानक कड़े उपवास या केवल पानी पर रहने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी और कमजोरी हो सकती है. सामान्य तौर पर किसी भी प्रकार के बड़े आहार परिवर्तन या उपवास को शुरू करने से पहले एक प्रमाणित स्वास्थ्य विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago