देश

ग्लोबल मार्केट में बढ़ी भारतीय युवाओं की डिमांड, पीएम मोदी ने बताया- ‘क्यों दुनिया कर रही है हम पर भरोसा?’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार) को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैली को संबोधित करते हुए भारतीय युवाओं की तारीफ की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी बात पर मुहर लगाते हुए कहा है कि आज पूरी दुनिया की नजरें भारतीय युवाओं पर टिकी हैं और ग्लोबल मार्केट में उनकी डिमांड आसमान छू रही है.

बुधवार को दिल्ली के करिअप्पा ग्राउंड में एनसीसी (NCC) की रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने युवाओं में जोश भरा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह भारत के लिए ‘गोल्डन पीरियड’ है और हमारे युवाओं के पास आगे बढ़ने के जितने मौके आज हैं, उतने पहले कभी नहीं थे.

दुनिया क्यों कर रही है भारतीय युवाओं पर भरोसा?

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया सिर्फ हमारी डिग्री नहीं, बल्कि हमारे ‘स्किल और संस्कार’ की कायल है. पीएम के मुताबिक, भारतीय युवाओं के खून में लोकतंत्र और सबको साथ लेकर चलने की भावना बसी है. हम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (पूरी दुनिया एक परिवार है) को मानने वाले लोग हैं, इसलिए भारतीय युवा विदेश जाकर वहां के माहौल में न सिर्फ आसानी से ढल जाते हैं, बल्कि अपनी मेहनत से वहां के लोगों का दिल भी जीत लेते हैं.

उन्होंने कहा, “हमारी सबसे बड़ी खूबी यह है कि हम अपनी मातृभूमि का सम्मान तो करते ही हैं, साथ ही जहां काम करते हैं (कर्मभूमि), वहां के विकास के लिए भी जी-जान लगा देते हैं.”

मिडिल ईस्ट से लेकर यूरोप तक भारत का डंका

पीएम ने उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे गल्फ देशों (खाड़ी देशों) के विकास में भारतीय डॉक्टरों, इंजीनियरों और शिक्षकों का बड़ा हाथ रहा है. उन्होंने हाल ही में भारत और यूरोप के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का भी जिक्र किया और इसे युवाओं के लिए नए दरवाजों के खुलने जैसा बताया.

आज भारत दुनिया की ‘आईटी बैकबोन’ (IT Backbone) बन चुका है. चाहे वो स्टार्टअप कल्चर हो, स्पेस टेक्नोलॉजी हो या डिजिटल क्रांति—हर जगह भारतीय नौजवानों का ही बोलबाला है. पीएम ने जोर देकर कहा कि विदेशी नेताओं से बातचीत के दौरान उन्हें यह साफ महसूस होता है कि भारतीय प्रोफेशनल्स को उनकी ईमानदारी और काबिलियत की वजह से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.

लाल किले से पीएम मोदी का संदेश

लाल किले की प्राचीर से दिए अपने संदेश को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कैडेट्स से कहा कि सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मंच मिले. उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस समय का भरपूर फायदा उठाएं क्योंकि भारत आज दुनिया की उम्मीदों का केंद्र बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Wings India 2026: पीएम मोदी बोले- ‘हवाई चप्पल वाला भी करे हवाई सफर’, 2047 तक देश में होंगे 400 एयरपोर्ट्स

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

4 minutes ago

पश्चिम बंगाल मतदाता सूची मामला, सुप्रीम कोर्ट 16 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और लंबित अपीलों के…

18 minutes ago

नैनो से आसमान तक: जानिए रतन टाटा का ‘भारत के आखिरी नागरिक’ के लिए देखा गया वो सपना, जो आज भी जिंदा है

रतन टाटा का जाना भारतीय उद्योग जगत के एक सुनहरे अध्याय का अंत नहीं, बल्कि…

20 minutes ago

दक्षिण अफ्रीका की नावी को नोबेल शांति पुरस्कार, रंगभेद के खिलाफ लड़ी मजबूत लड़ाई, जानिये क्या है भारतीय कनेक्शन?

Nobel Peace Prize: महात्मा गांधी के अहिंसा और न्याय के रास्ते पर चलने वाली नवनेथेम…

25 minutes ago

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

39 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

39 minutes ago