Rajasthan News: बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार अल सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. जयपुर से बीकानेर जा रही एक स्लीपर बस नेशनल हाइवे पर खड़े चारे से भरे ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. गनीमत रही कि बस में बनाए गए आपातकालीन द्वार की वजह से सभी यात्रियों की जान बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई.
हादसा सुबह करीब 5:15 बजे सेसोमू स्कूल के पास हुआ. नाइट ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह काजला ने बताया कि पहले एक ट्रेलर अपने आगे चल रहे ट्रक से टकराकर हाईवे पर खड़ा हो गया था. इसी दौरान पीछे से आ रही मिलन ट्रेवल्स की स्लीपर बस खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी. टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई और ऑटो लॉक सिस्टम सक्रिय हो गया, जिससे यात्री बस के अंदर फंस गए.
बस में आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन बस में पीछे की ओर बनाए गए आपातकालीन द्वार ने बड़ा हादसा टाल दिया. यात्रियों को बड़ी मुश्किल से इसी द्वार के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया. कुछ ही देर में पूरी बस, यात्रियों का सारा सामान और चारे से भरा ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया.
हादसे के कारण नेशनल हाइवे करीब दो घंटे तक बंद रहा. फायर ब्रिगेड और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया गया. हादसे में बस चालक को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है.
ये भी पढ़ें: मिर्जापुर में लापता श्रमिक का शव जंगल में दफन मिला, हत्या की आशंका
गौरतलब है कि हाल के दिनों में बसों में आग लगने से यात्रियों के जिंदा जलने की घटनाओं के बाद प्रशासन ने स्लीपर एसी बसों में आपातकालीन द्वार अनिवार्य किया था, जिसका बस संचालकों ने विरोध भी किया था. बुधवार को हुआ यह हादसा इस निर्णय की अहमियत को साबित करता है. यदि बस में आपातकालीन द्वार नहीं होता, तो यह हादसा बेहद भयावह और जानलेवा साबित हो सकता था.
-भारत एक्सप्रेस
Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…
जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…
Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…
Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…
दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…