देश

पीएम मोदी का आज राजस्थान दौरा, बांसवाड़ा में परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला, नोएडा में ट्रेड शो का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज दो बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जा रहे हैं. सुबह सबसे पहले वे नोएडा पहुंचेंगे जहां उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन ‘मेक इन इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के मकसद से हो रहा है. पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर लिखा कि यह आयोजन भारत की ताकत को दुनिया के सामने लाने वाला है.

राजस्थान को देंगे सौगात

इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे पीएम मोदी (PM Modi) राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचेंगे जहां वे 2800 मेगावाट की माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगे. यह राजस्थान की दूसरी परमाणु ऊर्जा परियोजना होगी जो रावतभाटा के बाद स्थापित की जा रही है. इसके साथ ही वे 1.22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

इन परियाजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

इन परियोजनाओं में 800 मेगावाट की परमाणु ऊर्जा परियोजना, 90 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना, 5.5 गीगावाट की ट्रांसमिशन लाइनें, नई सड़कें और फ्लाईओवर शामिल हैं. साथ ही बीकानेर से दिल्ली और जोधपुर से दिल्ली तक दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. चित्तौड़गढ़ से उदयपुर तक एक नई एक्सप्रेस ट्रेन भी शुरू होगी.

कुसुम योजना के लाभार्थियों से मिलेंगे पीएम

पीएम मोदी (PM Modi) कुसुम योजना के 50 लाभार्थियों से भी मिलेंगे जिनमें महाराष्ट्र और राजस्थान के किसान शामिल हैं. यह दौरा दक्षिण राजस्थान के आदिवासी इलाके के लिए खास माना जा रहा है जहां बीजेपी विकास को केंद्र में रखकर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है.

इसे भी पढ़ें-करोड़ों की संपत्ति के लिए बेटे ने रचाई पिता की हत्या की साजिश, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

हालांकि बीएपी पार्टी ने इस दौरे का विरोध किया है और मांग की है कि परियोजना से मिलने वाला CSR फंड आदिवासियों के विकास में लगाया जाए. बीजेपी नेताओं का कहना है कि सरकार ने जमीन अधिग्रहण का पूरा मुआवजा दिया है और क्षेत्र में स्कूल और अस्पताल जैसे काम शुरू हो चुके हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

35 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

1 hour ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

1 hour ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

2 hours ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

3 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

3 hours ago