Bharat Express DD Free Dish

करोड़ों की संपत्ति के लिए बेटे ने रचाई पिता की हत्या की साजिश, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

मुंबई के चारकोप इलाके में 65 वर्षीय कांच कारोबारी अयूब सैय्यद की उनके बेटे हनीफ ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करवा दी.

Mumbai Businessman Murder: कारोबारी की हत्या, बेटे ने रची साजिश

Mumbai Businessman Murder: मुंबई के चारकोप इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां 65 साल के मशहूर कांच कारोबारी अयूब सैय्यद की उनके ही छोटे बेटे हनीफ सैय्यद ने दोस्तों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या करवा दी. वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे. बिजनेस में हिस्सेदारी न मिलना और पिता का करोड़ों रुपये प्रेमिकाओं पर खर्च करना थी.

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस के मुताबिक, हनीफ अपने पिता से काफी नाराज था. उसे दुकान पर आने से मना कर दिया गया था और बिजनेस में कोई दखल नहीं दिया जा रहा था. ऊपर से उसे ये भी गुस्सा था कि उसके पिता अपनी प्रेमिकाओं पर खूब पैसा लुटाते थे लेकिन उसे आर्थिक मदद नहीं मिलती थी. इसी नाराजगी में उसने शानू चौधरी नाम के शख्स से संपर्क किया और हत्या की साजिश रच डाली.

क्या है पूरा मामला?

शानू ने गोवंडी के दो युवकों को 6.5 लाख रुपये की सुपारी दी. हत्या की तारीख और समय खुद हनीफ ने तय किया. मंगलवार दोपहर जब अयूब अपने ऑफिस के केबिन में बैठे थे और इंटरनेट पर वीडियो देख रहे थे तभी दो हमलावर अंदर घुसे और ताबड़तोड़ चाकू से करीब 30 वार कर दिए. हत्या के बाद शानू को मैसेज भेजा गया कि काम हो गया. फिर शानू ने मोबाइल ऐप से ऑटो बुक किया और GPay से किराया भी चुका दिया.

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डिटेल्स की मदद से पहले शानू को पकड़ा फिर पूछताछ में हनीफ का नाम सामने आया. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. डीसीपी संदीप जाधव ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें-Asia Cup 2025 Ind Vs Ban: अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 169 का लक्ष्य

बताया जा रहा है कि अयूब सैय्यद की कुल संपत्ति 210 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. पारिवारिक विवाद और लालच ने एक बेटे को इतना अंधा बना दिया कि उसने अपने ही पिता की जान ले ली. इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read