PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना तीन देशों का (ओमान,जॉर्डन,इथोपिया) दौरा कर गुरुवार (18 दिसंबर) देर शाम स्वदेश वापस आ गए. मस्कट के हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री, सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने उन्हें विदाई दी. इस दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को परिलक्षित करती गर्मजोशी स्पष्ट दिखी. ओमान के उप प्रधानमंत्री को पारंपरिक भारतीय अभिवादन नमस्ते करते हुए भी देखा गया, जबकि पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर विदा ली.
भारत के साथ हुए ओमान के मुक्त व्यापार समझौते से दोनों देशों के रिश्तों में ओर मजबूती आएगी. अब भारत का 98 फिसदी सामान ओमान में टैक्स फ्री हो जाएगा. दोनों देशों में आज CEPA डील साइन की गई. इससे नौकरियां बढ़ेंगी, प्रवासियों को वीजा आसान होगा, ज्वेलरी-कपड़े के बिजनेस को बूस्ट मिलेगा.
प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा कर स्वदेश लौटे हैं. मस्कट में उन्हें ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया. उन्हें सुल्तान हैथम बिन तारिक ने ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया. सुल्तान कबूस बिन सईद ने 1970 में ऑर्डर ऑफ ओमान की शुरुआत की थी. अब तक ये चुनिंदा वैश्विक नेताओं, जिनमें महारानी एलिजाबेथ, महारानी मैक्सिमा, सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला शामिल हैं, इन सबको सार्वजनिक जीवन और द्विपक्षीय संबंधों में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया है.
ऑर्डर ऑफ ओमान अवार्ड पीएम मोदी को दिया गया, 29वां ग्लोबल सम्मान है. इससे पहले दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की. भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते हुए. समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा.
ये भी पढ़ें: 21वीं सदी में पार्टनरशिप में नए विश्वास और ऊर्जा का संचार करेगा ओमान के साथ हुआ भारत का व्यापार समझौता- पीएम मोदी
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आज हम एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला ले रहे हैं, जिसकी गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी. व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यानी सीईपीए 21वीं सदी में हमें नया भरोसा और नई ऊर्जा देगा. यह हमारे साझा भविष्य का खाका है. इससे हमारे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, निवेश को नया आत्मविश्वास मिलेगा और हर क्षेत्र में नए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे.”
पीएम मोदी बुधवार (17 दिसंबर) शाम मस्कट पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सुल्तान के भाई सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने मोदी का स्वागत किया. दोनों नेताओं की औपचारिक बातचीत भी हुई थी. रात में सईद ने पीएम मोदी के लिए भोज का आयोजन भी किया था.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…