PM Modi On Khandwa Durga Visarjan Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन समारोह के दौरान हुई मौतों पर गहरी संवेदना जताई है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है. 2 अक्टूबर को विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिरने से कुल 11 की मौत हो गई थी.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि मध्य प्रदेश के खंडवा में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.
खंडवा की इस घटना में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और किशोर शामिल थे, जिनमें आरती (18), दिनेश (13), उर्मिला (16), शर्मिला (15), गणेश (20), किरण (16), पाटलीबाई (25), रेवसिंह (13), आयुष (9), और संगीता (16) शामिल हैं. घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका खंडवा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
यह घटना 2 अक्टूबर को खंडवा जिले के जामली गांव में हुई, जब 30 से ज्यादा ग्रामीणों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय एक गहरे तालाब में गिर गई. ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिरने से कुल 11 की मौत हो गई थी. इनमें 8 बच्चियां है. मृतकों की उम्र 7 से 25 साल की है. फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें: ऑफ सीजन में एसी खरीदना बना फायदे का सौदा, मिल रहे जबरदस्त ऑफर
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…