Narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक भगवान बिरसा मुंडा को उनके शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग और समर्पण देश के लोगों को प्रेरित करता रहेगा.
पीएम मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.”
पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की.
गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “महान स्वाधीनता सेनानी एवं जनजातीय अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. धरती आबा ने आदिवासियों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनकर जिस दृढ़ता और सीमित संसाधनों से विदेशी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह किया, उसने देश के युवाओं में राष्ट्रीयता और स्वतंत्रता की नई क्रांति का संचार किया. आदिवासी समाज को स्वाभिमान एवं आत्मगौरव से सम्पन्न बनाने में अमूल्य योगदान देने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी देशवासियों की स्मृति में सदैव जीवित रहेंगे.”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”अंग्रेजों से आदिवासी अस्मिता की लड़ाई लड़कर बिरसा मुंडा जी ने अपना पूरा जीवन देशहित और वनवासी भाइयों के अधिकारों के लिए तथा सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया. ऐसे महान लोकनायक के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.”
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”स्वाधीनता संग्राम के वीर सेनानी, क्रांतिवीर एवं महान समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन. जल, जंगल और जमीन के लिए जनजातीय समुदायों को संगठित कर विदेशी हुकूमत के खिलाफ क्रांति का नेतृत्व करने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी ने सिर्फ जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश में राष्ट्रीयता की चेतना पैदा की. जनजातीय अस्मिता और मातृभूमि के प्रति आपकी निष्ठा युगों-युगों तक प्रेरणा देती रहेगी.”
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “असाधारण लोकनायक और स्वतंत्रता सेनानी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन. वे आदिवासी जन के सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक अधिकारों के संरक्षक थे, जो विदेशी शक्ति के आगे कभी झुके नहीं. ‘उलगुलान’ के माध्यम से उन्होंने आदिवासी समाज को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा, और स्वाधीनता संघर्ष में अतुलनीय भूमिका निभाई. भगवान बिरसा मुंडा भारत की संस्कृति के साथ-साथ शौर्य के साक्षात प्रतीक थे. उनका जीवन हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा.”
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…