देश

‘प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में देश की संस्‍कृति और कलाकारों का बढ़ा मनोबल’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हो रहा है. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल और सरकार के 11 साल पूरे हो गए. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के देवास से पद्मश्री से सम्मानित भजन गायक कालूराम बामनिया ने पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की संस्कृति को बढ़ावा देने और गायकों व कलाकारों का मनोबल बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया है.

कालूराम बामनिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास किया है. उन्होंने कबीर पंथ के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. गयाजी में कबीर मठ का निर्माण, जिसमें करोड़ों रुपये की लागत आई, इसका उदाहरण है. बामनिया ने कहा, “पीएम का कबीर पंथ और अन्य धर्म गुरुओं के प्रति सम्मान उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है.”

2024 में कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित कालूराम बामनिया ने अपनी यात्रा को साझा करते हुए कहा कि जब उन्हें इस सम्मान की सूचना मिली, तो वह हैरान रह गए. उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मुझे यह राष्ट्रीय सम्मान मिल सकता है. बिना किसी सिफारिश के अब गरीब वर्ग के लोगों को चुन-चुनकर सम्मानित किया जा रहा है.” उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति समाज के हर वर्ग को प्रोत्साहन देने पर केंद्रित है.

लोक कला और भक्ति संगीत को जन-जन तक पहुंचाने वाले कालूराम की आवाज आज राष्ट्रीय पहचान बन चुकी है. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं. उनके 11 वर्षों के कार्यकाल में देश के लिए किया गया कार्य अद्वितीय है. वे जमीन से जुड़े लोगों को सम्मान दे रहे हैं, जो बहुत बड़ी बात है.”

कालूराम बामनिया का यह बयान न केवल पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना के लिए है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि मोदी सरकार ने संस्कृति, कला और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. यह 11 वर्षों का सफर ‘नए भारत’ के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है.

आईएएनएस

Recent Posts

असम को बड़ी सौगात: गृह मंत्री अमित शाह ने दी सिलचर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की बधाई

गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…

5 hours ago

इकोनॉमी ईयर एंडर 2026: किन 5 मोर्चों पर पीएम मोदी की नीतियों ने दिलाई ऐतिहासिक कामयाबी

वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…

5 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की नई योजना की सराहना

मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…

5 hours ago

‘किराए के मकान से अपने पक्के घर तक का सफर…’ वाराणसी के पीएम आवास लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…

5 hours ago