देश

‘अडिग दृढ़ता और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक’ विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते बोले पीएम मोदी

16 दिसंबर, ये दिन भारत के इतिहास में सुनहरे पन्नों पर लिखा हुआ है. 1971 का ये दिन भारत के सशस्त्र बलों के साहस, अनुशासन और रणनीतिक कौशल का प्रतीक है. इस दिन भारत के सैनिकों ने न केवल युद्ध का रुख बदला बल्कि इतिहास की दिशा को भी तय किया. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के सभी सैनिकों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

सैनिकों के अद्वितीय जज्बे का प्रतीक: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस के दिन उन सभी सैनिको के बलिदानों को याद करते हुए उन्हें नमन किया. उन्होंने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘विजय दिवस पर हम उन वीर सैनिकों को स्मरण करते हैं, जिनके साहस और बलिदान ने 1971 में भारत को ऐतिहासिक विजय दिलाई.

PM Modi ने आगे लिखा कि उनकी अडिग दृढ़ता और निस्वार्थ सेवा ने देश की रक्षा की और हमारे इतिहास में गर्व का एक अमिट क्षण दर्ज किया. यह दिन उनके शौर्य को नमन करने और उनके अद्वितीय जज्बे की याद दिलाने का प्रतीक है. उनका वीरत्व पीढ़ियों से भारतीयों को प्रेरित करता रहेगा.

जीत नहीं, बलिदान का प्रतीक

पूरे देश में 16 दिसंबर का दिन विजय दिवस के तौर पर गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाता है. 1971 का ये एतिहासिक दिन उस सैन्य सफलता की याद दिलाता है, जिसमें भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान पर निर्णायक जीत हासिल की थी. इसके परिणाम स्वरुप ही आज का बंग्लादेश स्थापित हो पाया था, जिससे भारतीय सेना की रणनीतिक क्षमता, साहस और अनुशासन पूरी दुनिया के सामने उजागर हुई.

वहीं, ये दिन उस युद्ध में मिली भारत की जीत की याद में नहीं बल्कि उन वीरों की शहादत जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दिया. इस दिन पर पूरे देश में शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि दी जाती है और सैन्य परेड व कार्यक्रमों के माध्यम से जवानों के शौर्य को सलाम किया जाता है.

यह दिन हमें राष्ट्रीय एकता, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है.

ये भी पढ़ें: ‘अदम्य साहस और सटीक रणनीति की जीत’- विजय दिवस पर शहीदों को अमित शाह की श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago