परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 2024 में पीएम मोदी.
PM Modi Pariksha Pe Charcha 2024 Update: पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 7वीं बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. बच्चों को संबोधित करत हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग जिस जगह पर बैठे हैं वहां दुनिया के दिग्गज नेता चर्चा कर चुके हैं.
इस इवेंट में 3000 विद्यार्थाी शामिल हुए हैं. देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 2 विद्यार्थी और 1 टीचर ऑनलाइन जुड़े हैं. इसके अलावा 100 एकलव्य स्कूलों के बच्चे में भी इवेंट में शामिल हुए हैं.
छात्रों से चर्चा के दौरान पीएम मोदी से एक बच्चे ने सवाल किया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान बाहरी दबाव से कैसे बचे? इसका जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि दबाव तो आता रहता है. पीएम ने बताया कि एक दबाव ऐसा होता है जो हम स्वयं अपने लिए तैयार करते हैं. ऐसे में हमें खुद को स्ट्रैच करने से बचना चाहिए.
पीएम मोदी ने माता-पिता को सुझाव देते हुए बताया कि बच्चों में आपस में कभी भी काॅम्पटीशन नहीं करें. यहीं काॅम्पटीशन जहर का काम करता है. इससे बच्चों में द्वेष का भाव आता है. पीएम ने कहा कि कभी माता-पिता दोनों ही बच्चों को सीख देते हैं. इससे बचना चाहिए. इससे भी बच्चों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है.
पीएम मोदी ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि आपको किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है. बल्कि ऐसे प्रतिभावान दोस्त बनाने हैं ताकि आप भी उनके जैसे बन सके. आप अपने मन में कभी भी ईर्ष्या के भाव को मत आने दीजिए.
पीएम ने अभिभावकों से कहा कि कभी भी अपने बच्चों से यह नहीं कहे कि तुम दिनभर खेलते रहते हो, वो पढ़ता है. पीएम ने कहा कि जो माता-पिता अपने जीवन में ज्यादा सफल नहीं हो पाए वे बच्चों के रिपोर्ट कार्ड को अपना विजिटिंग कार्ड बना लेते हैं. ऐसा करने से बचना चाहिए.
पीएम ने कार्यक्रम के दौरान संगीत के शिक्षकों से भी बात की. उन्होंने कहा कि संगीत के शिक्षक क्लास का माहौल खुशहाल कर सकते हैं. शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों से अच्छे और मधुर संबंध बनाने चाहिए ताकि बच्चों पर परीक्षा के दौरान अतिरिक्त तनाव नहीं आए.
चर्चा के दौरान पीएम से एक बच्ची ने पूछा कि एग्जाम हाॅल में कैसे शांत रहे? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि परीक्षा शुरू होने तक किताब से चिपके नहीं रहना है. परीक्षा से पहले मन को शांति दें. परीक्षा हाॅल में दोस्तों से हंसी मजाक कीजिए. डीप ब्रीथिंग कीजिए, 8-10 मिनट के लिए खुद में खो जाए फिर जब आपके हाथ में पेपर आएगा तो तनाव नहीं होगा. पीएम ने बच्चों से कहा कि हर रोज पढ़ाई का 50 प्रतिशत समय खुद नोटबुक पर लिखनें में दें, खुद का लिखा हुआ पढ़ा और उसे सही करें.
कार्यक्रम के दौरान अरुणाचल प्रदेश की एक शिक्षिका ने पीएम मोदी से पूछा कि विद्यार्थी खेलकूद और पढ़ाई में कैसे ध्यान केंद्रित करें? इस पर पीएम ने कहा कि मोबाईल की तरह शरीर को चार्ज करना चाहिए. अगर हम स्वस्थ नहीं रहेंगे तो परीक्षा में 3 घंटे नहीं बैठ पाएंगे.
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…