देश

CM हेमंत सोरेन के घर पहुंची ED की टीम, दिल्ली पुलिस भी मौजूद, गिरफ्तारी की अटकलें

Land Scam Case: जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी की एक टीम दिल्ली स्थिति हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची है. हेमंत सोरेन का आवास दक्षिणी दिल्ली के शांति निकेतन में स्थित है. जानकारी के अनुसार ईडी की टीम के साथ दिल्ली पुलिस भी पहुंची है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर ईडी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं होती है तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.

बता दें कि ईडी की टीम हेमंत सोरेन से पहले भी पूछताछ कर चुकी है. ईडी नकी एक टीम ने पिछले दिनों उनके रांची स्थित आवास पर जाकर 8 घंटे तक पूछताछ की थी. बता दें कि ईडी ने उन्हें पिछले दिनों समन जारी कर 29 या 31 जनवरी को पेश होने के लिए कहा था. ईडी ने कहा कि अगर वे पेश नहीं होते हैं तो खुद ईडी उनसे पूछताछ करेगी.

यह भी पढ़ेंः UP Politics: ओपी राजभर ने फिर साधा अखिलेश पर निशाना, नीतीश और ममता के इंडिया गठबंधन छोड़ने की बताई बड़ी वजह

यह है मामला

ईडी अब तक जमीन घोटाले में 8 समन जारी कर चुकी है. गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन के अवैध खरीद फरोख्त का खुलासा किया था. मामले में ईडी ने बड़गाईं के राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप को पकड़ा था. उनके आवास से बड़ी मात्रा में मोबाइल और सरकारी दस्तावेज बरामद किए थे. भानु प्रताप से पूछताछ के आधार पर ईडी अब तक इस मामले में 14 आरोपियों को पकड़ चुकी है.

ईडी अब तक इस मामले में 236 करोड़ से अधिक की संपत्तियां कुर्क कर चुकी है. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों से सांठ गांठ करके भू-माफियाओं के पक्ष में फर्जी तरीके से भूखंडों का हस्तांतरण किया था.

यह भी पढ़ेंः हनुमान ध्वज हटाकर तिरंगा फहराया तो ग्रामीणों ने किया विरोध, सीएम बोले- हम भी रामभक्त

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago